Dhamaal 4 Box Office Day 14: अजय देवगन ने दो हफ्तों से मचा रखा है बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानिए अब तक झोली में कितने करोड़ हुए जमा
Dhamaal 4 Box Office Collection: यूं तो अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल-4’ को अब रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का धमाल जारी है। अब 14वें दिन की भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट आ गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Dhamaal 4 Box Office Collection: यूं तो अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल-4’ को अब रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का धमाल जारी है। अब 14वें दिन की भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट आ गई है जो यह बताता है कि फिल्म को अब The Odyssey से टक्कर भी मिल रही है।
14वें दिन कितनी हुई कमाई
धमाल-4 ने 14वें दिन गुरुवर को बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। यह फिल्म के दूसरे हफ्ते के आखिरी दिन का कलेक्शन था। गुरुवार को देश भर में फिल्म के 11,846 शो प्रदर्शित हुए थे।
धमाल-4 की झोली कितनी भारी
धमाल-4 ने पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 22.50 करोड़, रविवार को 28.50 करोड़, सोमवार को 8.75 करोड़, मंगलवार को 9.50 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक हफ्ते में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
इसके बाद दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़, शनिवार को 10.25 करोड़, रविवार को 12.75 करोड़ और सोमवार को 3.25 करोड़, मंगलवार को 4 करोड़, बुधवार को 2.75 करोड़ के साथ गुरुवर को 2.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़ की कमाई की।
धमाल-4 ने पहले और दूसरे हफ्ते के कलेक्शन को मिलाकर अब तक कुल 136.65 करोड़ की कमाई कर ली है।
वीकेंड पर आएगा उछाल ?
'धमाल-4' का अब आज शुक्रवार 24 जुलाई से तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। हालांकि इस हफ्ते कोई बड़ी हिन्दी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि फिल्म इस वीकेंड पर 150 करोड़ के आंकड़े के आस पास पहुंच सकती है।
'धमाल-4' में कौन कौन हैं
'धमाल-4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 24 July 2026 at 09:34 IST