Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई 'धमाल 4', चौथे दिन अजय देवगन स्टारर फिल्म ने कितने करोड़ का किया कारोबार

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4: 'धमाल 4' को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं, फिल्म मंडे टेस्ट में फिल्म फेल होती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि अजय देवगन की फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4 | Image: X

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब फिल्म चार दिन का सफर पूरा कर चुकी है। फिल्म का पहला सोमवार यानी मंडे टेस्ट का नतीजा सामने आ चुका है, जिसे देखकर फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं कि रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर क्या प्रदर्शन किया है।

'धमाल 4' की चौथे दिन कमाई में बड़ी गिरावट

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को खबर लिखे जाने तक 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह आंकड़ा रविवार की तुलना में काफी कम है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म मंडे टेस्ट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। फिलहाल सामने आए ये आंकड़े फिल्म के फाइनल कलेक्शन नहीं हैं और रात तक इनमें कुछ बदलाव संभव है। हालांकि, शाम तक के कारोबार को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म की कमाई में और ज्यादा उछाल आने की संभावना कम है। फिल्म का वास्तविक प्रदर्शन फाइनल आंकड़े आने के बाद ही पूरी तरह साफ हो जाएगा।

 

अब तक की टोटल कमाई

अगर 'धमाल 4' के अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने कुल 69.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीदें बरकरार हैं, लेकिन सोमवार को कमाई में आई गिरावट के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इस जादुई आंकड़े तक कब पहुंचती है।

शुरुआती तीन दिनों का प्रदर्शन

फिल्म की ओपनिंग की बात करें तो 'धमाल 4' ने पहले दिन 14.00 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 22.50 करोड़ रुपये हो गई और तीसरे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म का सफर बॉक्स ऑफिस पर कहां जाकर थमेगा।

यह भी पढ़ें: आकांक्षा रंजन की शादी में आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, साड़ी वाले आउटफिट मे
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 13 July 2026 at 22:09 IST