अपडेटेड 10 September 2024 at 10:44 IST

राविका, रिदा... इनमें से एक होगा दीपिका और रणवीर की नन्ही परी का नाम? क्यों खास हैं ये बेबी नेम

Deepika-Ranveer Baby Name: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। अब फैंस ने कपल को कुछ बेबी नेम सजेस्ट किए हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी | Image: deepikapadukone and ranveersingh/instagram

Deepika-Ranveer Baby Name: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस ने 8 सितंबर 2024 को एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। कपल ने एक क्यूट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि उनकी बेटी हुई है। जबसे ये खबर सामने आई है, तबसे ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। फैंस लगातार कपल को बेबी गर्ल के नाम के सुझाव दे रहे हैं।

दीपिका और रणवीर पहली बार माता-पिता बने हैं और पूरे परिवार में इस समय खुशियों का माहौल है। सूर्य राशि के अनुसार, 8 सितंबर 2024 को जन्म लेने वाली दीपिका की बेटी की कन्या राशि होगी। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी का क्या होगा नाम?

दीपिका पादुकोण ने गणेश चतुर्थी 2024 के शुभ दिन पर एक छोटी राजकुमारी को जन्म देकर सभी को उत्साहित कर दिया है। सोशल मीडिया पर बेबी दीपिका ट्रेंड करने लगी है। फैंस काफी खुश हैं और तुरंत ही उन्होंने रणवीर और दीपिका की बेबी के लिए कुछ प्यारे नाम सुझाए हैं। जहां कुछ नाम काफी यूनिक थे, वहीं कुछ फैंस ने कपल का नाम जोड़कर भी कुछ बेबी नेम सजेस्ट किए हैं। 

किसी ने लिखा दारा तो कोई लिखता है- रिदा। एक फैन ने रणवीर और दीपिका का नाम मिलाकर बताया- राविका। ऐसी एक फैन ने अनविका नाम भी कपल को सुझाया है। बाकी फैंस ने रादिका, वीरिका, अदिरा समेत कई सारे नाम सुझाए हैं। वहीं, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि पैरेंट्स का नाम मिलाकर बेबी का नाम रखना थोड़ा पुराने जमाने का हो गया है, अब तो यूनिक नाम रखने का जमाना है।

जब सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेबी के जन्म से पहले 6 सितंबर 2024 को सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति दर्शन के लिए पहुंचे थे। उस दौरान, मॉम टू बी ने ग्रीन साड़ी पहनी थी जिसपर गोल्डन कलर का चौड़ा बॉर्डर था। उन्होंने अपने बेबी बंप को अपने पल्लू से ढका हुआ था। वहीं, रणवीर ने बेज रंग का कुर्ता पहना हुआ था। दीपिका और रणवीर के साथ उनके माता-पिता भी दर्शन के लिए मंदिर जाते देखे गए थे। 

ये भी पढ़ेंः दूसरी औरत बनाना चाहते थे, रखी एक शर्त… अक्षरा के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, किया खुलासा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 10 September 2024 at 10:44 IST