अपडेटेड 17 November 2025 at 23:57 IST
De De Pyaar De 2: चौथे दिन क्रैश हुई ‘दे दे प्यार दे 2’, मंडे टेस्ट के आंकड़े देख अजय देवगन को लगेगा बड़ा झटका
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4: फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने पहले वीकेंड में शानदार ग्रोथ दिखाई थी। हालांकि, वीक डे आते ही इसका कलेक्शन धड़ाम से गिर पड़ा।
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत तो तेजी से की लेकिन अब पहले मंडे आते ही बुरी तरह क्रैश हो गई है। चौथे दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा धड़ाम से गिर पड़ा है।
अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर जितना रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर हाइप था, रिलीज के बाद उतना ही कम हो चुका है। पहले वीकेंड फिर भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था लेकिन वीक डे आते ही इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने के लिए मिल रही है।
‘दे दे प्यार दे 2’ मंडे टेस्ट में पास या फेल?
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने पहले वीकेंड में शानदार ग्रोथ दिखाई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 8.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की और वीकेंड में इसकी कमाई में अच्छा खासा उछाल आ गया था। पहले शनिवार यानि दूसरे दिन इसने 12.25 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया था। और रविवार को तो इसने और भी अच्छा परफॉर्म किया था। तीसरे दिन यानि पहले रविवार को फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने 13.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
अब Sacnilk ने इसके चौथे दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस नंबर शेयर कर दिए हैं। हालांकि, ये केवल अर्ली ट्रेंड हैं जो कल सुबह तक बढ़ सकते हैं। अबतक सामने आए आंकड़ों की माने तो, फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने रिलीज के बाद चौथे दिन यानि पहले मंडे को केवल 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। यानि वीक डे आते ही इसका कलेक्शन तेजी से गिर गया है।
50 करोड़ के पास पहुंची ‘दे दे प्यार दे 2’
अब चार दिनों के बाद अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 39 करोड़ रुपये हो चुका है। जिस हिसाब से फिल्म वीक डे में आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लग रहा है कि हाफ सेंचुरी मारने में इसे दो दिन तो लग ही जाएंगे।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 17 November 2025 at 23:57 IST