Sunil Pal की भरी महफिल में बेइज्जती! हाथ से छीना गया माइक, गिड़गिड़ाते रहे कॉमेडियन, VIDEO देख भड़के फैंस
Sunil Pal: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भरे मंच पर उन्हें अपमानित किया जा रहा है। ये पुराना वीडियो है जिसे देख फैंस भड़क उठे हैं।
Sunil Pal: सुनील पाल एक समय पर कॉमेडी की दुनिया में एक बड़ा नाम थे। उनकी कॉमेडी और मिमिक्री करने के अंदाज को काफी पसंद किया जाता था। हालांकि, अब जो उनके साथ हुआ है, उसे देख सोशल मीडिया नेटिजंस को उनके ऊपर तरस आ रहा है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें मंच पर सम्मानित करने के लिए बुलाया जाता है लेकिन तुरंत ही उनका अपमान भी हो जाता है।
ये वीडियो मुंबई के किसी इवेंट का बताया जा रहा है। ऐसा पता चला है कि ये वीडियो थोड़ा पुराना है लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे सुनील पाल को फूलों के गुलदस्ते से सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया गया था।
भरे मंच पर कॉमेडियन सुनील पाल का अपमान
वीडियो में आगे दिख रहा है कि जैसे ही सुनील पाल मंच पर जाते हैं, संचालक फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित करता है। वहां ऑडियंस में बैठे लोग जोर-जोर से तालियां बजने लगते हैं। सुनील भी झुककर अपने फैंस का अभिवादन करने लगे। वहीं, संचालक हाथ से इशारा करके सुनील को मंच से जाने के लिए कहता है लेकिन कॉमेडियन बार-बार माइक की तरफ बढ़ रहे थे।
सुनील पाल अपने फैंस से कुछ कहना चाहते थे लेकिन संचालक उन्हें बार-बार रोक रहा था। इस दौरान, कॉमेडियन उनसे बार-बार रिक्वेस्ट करते हुए कह रहे थे- ‘अरे शुक्रिया तो करने दें’। वहीं संचालक उनसे नीचे जाकर बैठने के लिए कहने लगा। ऑडियंस में बैठे लोग पहले तो इसे मजाक समझकर हंस रहे थे लेकिन जब उन्हें मामला गंभीर होता दिखा तो वो भी सुनील को बोलने की इजाजत देने की रीक्वेस्ट करने लगे।
वायरल वीडियो पर गुस्सा हुए फैंस
ये वीडियो किसी कवि सम्मेलन का बताया जा रहा है जो कथित तौर पर जनवरी में आयोजित हुआ था। वीडियो में सुनील पाल की ऐसी बेइज्जती फैंस को रास नहीं आ रही। वो शो के आयोजकों को जमकर फटकार लगा रहे हैं। किसी ने लिखा- ‘सुनील पाल के लिए बुरा लग रहा है’। तो दूसरा कमेंट करता है- ‘अगर ऐसे ही अपमान करना है तो शो में बुलाया ही क्यों’। तीसरे यूजर ने लिखा- ‘इतने बड़े कलाकार की भरे मंच पर बेइज्जती करना अच्छी बात नहीं’।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 31 March 2026 at 14:35 IST