Pritam Retirement: अरिजीत सिंह के बाद प्रीतम भी बॉलीवुड म्यूजिक से लेने जा रहे ब्रेक? कहा- नई यात्रा पर निकलने का समय...

म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने कल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, जिसपर उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की। उन्होंने जो कैप्शन का इस्तेमाल किया था, उसे देखकर कई लोग ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि शायद प्रीतम, अरिजीत सिंह की तरह म्यूजिक से ब्रेक लेंगे।

cocktail-2-music-composer-pritam-chakraborty-hints-taking-break-mainstream-music | Image: Instagram

मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने कल अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की। अपनी पोस्ट में उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उसे पढ़कर कई लोग अब यह कयास लगा रहे हैं कि क्या प्रीतम भी अरिजीत सिंह की तरह म्यूजिक इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का मन बना चुके हैं।

क्या 'म्यूजिक मैजिशियन' प्रीतम लेने जा रहे हैं ब्रेक? 

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती हाल ही में अपने 55वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए। 14 जून को अपने जन्मदिन पर उन्होंने फैंस का आभार जताते हुए एक ऐसा पोस्ट साझा किया, जिससे फैंस के बीच उनके रिटायरमेंट या संगीत से लंबे ब्रेक लेने की अटकलें तेज हो गई हैं।

क्या है प्रीतम के पोस्ट में?

प्रीतम ने अपनी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'आज मैंने खुद को एक तोहफा देने का फैसला किया है कि अपनी जिंदगी को कुछ साल अलग अंदाज में जीने का। अब वक्त आ गया है उस नई जर्नी पर निकलने का और उन सपनों को पूरा करने का, जिन्हें मैंने लंबे समय से टाल रखा था।'

उन्होंने आगे लिखा कि मेनस्ट्रीम का सफर बेहद शानदार रहा, लेकिन उनका झुकाव अब उन रास्तों की तरफ है जिन पर कम लोग चले हैं। प्रीतम के इस संदेश को अरिजीत सिंह के उस पुराने पोस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने भी म्यूजिक से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। हालांकि, प्रीतम ने आधिकारिक तौर पर 'रिटायरमेंट' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन उनके शब्दों ने फैंस को सोच में जरूर डाल दिया है।

संगीत की दुनिया में प्रीतम का जादू

प्रीतम बॉलीवुड के उन चुनिंदा संगीतकारों में से हैं, जिनकी धुनें हर पीढ़ी को पसंद आती हैं। फिर चाहे वह दिल को छू लेने वाले रोमांटिक गाने हों या थिरकने पर मजबूर कर देने वाले पार्टी ट्रैक, प्रीतम का संगीत हमेशा से चार्टबस्टर रहा है। अरिजीत सिंह के साथ उनकी जुगलबंदी ने तो हिंदी सिनेमा को अनगिनत सदाबहार गाने दिए हैं। यही कारण है कि उनके ब्रेक की खबरों ने प्रशंसकों को थोड़ा चिंतित कर दिया है।

'कॉकटेल 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार

भले ही प्रीतम के ब्रेक की खबरें सुर्खियों में हों, लेकिन उनके चाहने वालों के लिए एक राहत की बात यह है कि उनका जादू अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रीतम जल्द ही होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'कॉकटेल 2' में अपना संगीत बिखेरते नजर आएंगे। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सेंसर बोर्ड से 'A' सर्टिफिकेट प्राप्त इस फिल्म के संगीत को लेकर काफी उत्साह है।

ये भी पढ़ें - 'किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेसमेंट...', संचिता उगले की खुदकुशी पर छलका एक्ट्रेस का दर्द, टीवी इंडस्ट्री को किया एक्सपोज

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 15 June 2026 at 18:54 IST