Cocktail 2 के 'A' सर्टिफिकेशन पर Shahid Kapoor ने उठाए सवाल, कहा- 'इसमें वैसा कुछ नहीं...' - VIDEO

Cocktail 2 Movie: कृति-शाहिद और रश्मिका की तिगड़ी 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में शाहिद कपूर की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह कुछ सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं।

कॉकटेल 2 शाहिद कपूर | Image: Social Media

Cocktail 2 Shahid Kapoor Video: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की नई फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। 14 साल पहले आई इस फिल्म के पहले पार्ट ने दोस्ती, प्यार और हार्टब्रेक की कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इसका दूसरा पार्ट रिलीज हो गया है, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसे 'A' सर्टिफिकेट दिया है, जिस पर फिल्म के लीड एक्टर शाहिद कपूर ने हैरानी जताई है।

'A' सर्टिफिकेट से शाहिद कपूर हुए हैरान

'कॉकटेल 2' शाहिद कपूर के करियर की पांचवीं 'A' रेटेड फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी 'कमीने', 'उड़ता पंजाब', 'कबीर सिंह' और 'ओ रोमियो' को भी यह सर्टिफिकेट मिल चुका है। वहीं, कृति सेनन के लिए यह पहली और रश्मिका मंदाना के लिए दूसरी 'A' रेटेड फिल्म है।

हाल ही में शाहिद कपूर इंस्टाग्राम पर लाइव आए और फैंस से फिल्म के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने 'A' सर्टिफिकेट मिलने पर अपनी उलझन जाहिर की। शाहिद ने कहा, "इस फिल्म के अंदर कोई भी ऐसी चीज नहीं है जिस पर आपको आपत्ति हो। मुझे मालूम है कि हमें 'A' सर्टिफिकेट मिला है, और मैं खुद सोच में पड़ गया हूं कि ऐसा क्यों हुआ। मुझे यह समझ नहीं आया।"

June 18, 2026

"सबके साथ देख सकते हैं यह फिल्म"

शाहिद ने आगे स्पष्ट किया कि यह सिर्फ तीन लोगों की एक खूबसूरत कहानी है। उन्होंने दर्शकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि लोग इस फिल्म को सबके साथ देख सकते हैं। उनके मुताबिक, “मुझे पूरा यकीन है कि फिल्म देखकर आपको खुशी मिलेगी। आप इसके इमोशंस से खुद को कनेक्ट कर पाएंगे और जब थिएटर से बाहर निकलेंगे, तो एक बहुत ही पॉजिटिव फीलिंग के साथ निकलेंगे।”

क्या अफवाहों की वजह से हुई कंफ्यूजन?

फिल्म के रिलीज होने से पहले इसे लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। सोशल मीडिया पर यह चर्चा थी कि फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच लेस्बियन रोमांस दिखाया जाएगा। हालांकि, जब फिल्म की टीम ने साथ आकर बात की, तो उन्होंने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। असल में, यह फिल्म पहले पार्ट की ही तरह एक लव-ट्रायंगल पर आधारित है।

फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें

इस फिल्म को होमी अडजानिया ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने इसके पहले पार्ट 'कॉकटेल' का भी बेहतरीन निर्देशन किया था। पहले पार्ट की कहानी मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली ने लिखी थी, जबकि इस बार की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने मिलकर लिखी है।

'कॉकटेल 2' एक इमोशनल और फील-गुड फिल्म है, जिसे लेकर शाहिद का दावा है कि 'A' सर्टिफिकेट के बावजूद इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जिसे लेकर झिझक महसूस की जाए।

 

यह जरूर पढ़ें: Cocktail 2 Review: कॉमेडी पर भारी पड़ा रोमांस, कहानी से ज्यादा शाहिद-कृति-रश्मिका की 'केमिस्ट्री' ने लूटी महफिल

 

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 19 June 2026 at 21:12 IST