अपडेटेड 4 August 2023 at 07:38 IST

‘ये तो होने वाला है…’- Aditya-Ananya के रिलेशनशिप रूमर्स पर बोले पिता Chunky Panday

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से अफवाहें उड़ रही हैं। अब उनके एक्ट्रेस के पिता चंकी पांडे ने रिएक्ट किया है।

Chunky Panday on aditya ananya rumoured relationship image- instagram | Image: self

Aditya Roy Kapur and Ananya Panday: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से अफवाहें उड़ रही हैं। हाल ही में यूरोप के वेकेशन से दोनों की कैंडिड तस्वीरें वायरल हो गई थीं जिन्हें देख फैंस को लगने लगा है कि वाकई दोनों के बीच कुछ चल रहा है। अब उनके कथित रिश्ते पर एक्ट्रेस के पिता और एक्टर चंकी पांडे (Chunky Panday) ने रिएक्ट किया है।

खबर में आगे पढ़ें-

  • आदित्य-अनन्या पर क्या बोले चंकी पांडे?
  • रूमर्ड कपल हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे
  • यूरोप वेकेशन की तस्वीरों के बाद मिली अफवाहों को हवा

आदित्य-अनन्या पर क्या बोले चंकी पांडे?

हाउसफुल फेम एक्टर ने ना आदित्य-अनन्या के रिलेशनशिप रूमर्स को स्वीकार किया और ना ही इनकार। उन्होंने बॉलीवुड बबल से बातचीत में कहा कि दोनों ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा हैं, ऐसे में लिंक-अप उनकी जिंदगी का भी हिस्सा हो गए हैं जिनसे वे बच नहीं सकते।

चंकी ने कहा- “नहीं नहीं… वो तो होने वाला है। वे कहते हैं ना तुम आत्मा से जीते हो और आत्मा से मरते हो। हम ग्लैमर प्रोफेशन में हैं, ये सब होने वाला है। कोलैटरल डैमेज होने वाला है। आप इसे रोक नहीं सकते।”

अनन्या पांडे के साथ कौन से हीरो लगेंगे अच्छे?

इसी इंटरव्यू में चंकी ने ये भी बताया कि उनकी बेटी के साथ बड़े पर्दे पर कौन सा हीरो ज्यादा अच्छा लगेगा। उनका मानना है कि टाइगर श्रॉफ और कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या बहुत अच्छी लगेंगी। उन्होंने दोनों एक्टर्स की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ही ग्रेट हैं और अनन्या ने हमेशा दोनों हीरो की तारीफ ही की है। उन्होंने कहा- ‘दोनों के साथ अनन्या का सफर अच्छा रहा है, वह काफी लकी हैं’।

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे 

डेटिंग रूमर्स तब शुरू हुए जब 2022 में मनीष मल्होत्रा ​​की दिवाली पार्टी में दोनों को एक साथ देखा गया। फिर उनकी यूरोप ट्रिप से जो तस्वीरें सामने आईं, उसने तो जैसे उनके रूमर्ड रिलेशनशिप पर मुहर ही लगा दी हो। 

ये भी पढे़ंः Aditya के साथ वेकेशन पर गई थी पूरी पांडे फैमिली? Ananya की मां की तस्वीरों ने बटोरी लाइमलाइट

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 4 August 2023 at 07:32 IST