अपडेटेड 24 February 2025 at 12:44 IST

Box Office: 3 दिनों में 'मेरे हसबैंड की बीवी' की निकली हवा, अर्जुन की एक और फ्लॉप फिल्म; 10 दिन में 'छावा' 400 करोड़ के करीब

बॉक्स ऑफिस पर छावा की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही। छावा की दहाड़ के सामने अर्जुन की फिल्म ने घुटने टेक दिए है। महज 3 दिनों में फिल्म का दम निकल गया है।

Follow :  
×

Share


Chhaava vs Mere Husband ki Biwi Box Office Collection | Image: Instagram

Chhaava vs Mere Husband ki Biwi Box Office Collection: कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' अर्जुन कपूर के करियर की एक और फ्लॉप मूवी बन रही है। विक्की कौशल की 'छावा' के सामने फिल्म फुस्स साबित होती नजर आ रही है। 'मेरे हसबैंड की बीवी' को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली। वीकेंड पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' का तूफान जारी है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के लिए कैसा रहा रविवार (23 फरवरी) का दिन? किसने कितनी की कमाई? दोनों के कलेक्शन पर डालते हैं नजर...

जहां एक ओर विक्की-रश्मिका और अक्षय खन्ना स्टारर 'छावा' 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर छावा की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही। इस बीच अर्जुन-रकुल प्रीत और भूमि पेडनेकर स्टारर 'मेरे हसबैंड की बीवी' 21 फरवरी को रिलीज हुई। छावा की दहाड़ के सामने अर्जुन की फिल्म ने घुटने टेक दिए है।

मेरे हसबैंड की बीवी ने पहले वीकेंड पर कितनी की कमाई? 

Sacnilk के मुताबिक फिल्म की तीसरे दिन यानी रविवार (23 फरवरी) 'मेरे हसबैंड की बीवी' की कमाई बढ़ने की जगह घट गई। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को जहां 1.5 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग की थी। तो शनिवार और रविवार को वीकेंड का फायदा भी फिल्म को मिलता नहीं दिखा।

शनिवार को मूवी ने 1.7 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने कुल 1.25 करोड़ की कमाई की है। इस तरह 3 दिन में फिल्म ने 4.45 करोड़ का कलेक्शन ही किया था। फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी है।

मैच के बीच भी छावा ने की शानदार परफॉर्मेंस

दूसरी ओर बात छावा की करें तो रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला था। उसका असर छावा की कमाई पर पड़ता नहीं दिखा। क्योंकि फिल्म ने अपने दूसरे संडे को भी 40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर डाली। इससे पहले शनिवार को 44 करोड़ रुपये कमाए थे।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते 220 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। अब फिल्म की कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच गई है। छावा ने भारत में 10 दिनों में 326.75 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

वहीं, बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो फिल्म का कलेक्शन 10 दिनों में 444 करोड़ के पार पहुंच गया। जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर छावा दौड़ रही है, अभी फिल्म आगे भी अच्छा परफॉर्म करती नजर आ रही है।  

छावा साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। साथ ही यह विक्की कौशल के करियर की भी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई। आगे आने वाले दिनों में फिल्म कई और रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: 'कैंसर हुआ है, मिस इंडिया कॉन्टेस्ट नहीं जीता...',हिना खान की इस तस्वीर पर फिर भड़कीं रोजलिन खान, क्यों बार-बार ले रहीं पंगा?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 February 2025 at 12:40 IST