अपडेटेड 25 March 2026 at 20:08 IST
Dhurandhar 2: 'मेरा सीन क्यों काटा, चंद्रिका के साथ देखकर अगर आपको जलन...', बड़ा पाव गर्ल के पति का आदित्य धर पर फूटा गुस्सा, क्या है पूरा मामला?
Aditya Dhar Dhurandhar 2: वड़ा पाव गर्ल के मिस्ट्री मैन अनस सैफी ने एक वीडियो बनाकर डायरेक्टर आदित्य धर पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने दावा किया है कि 'धुरंधर 2' में छह सीन में वह प्रेजेंट थे, जो कि फिल्म से हटा दिए गए हैं।
Aditya Dhar Dhurandhar 2: वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। पहले उनके पति युगम गेरा के साथ विवाद सामने आया और फिर एक मिस्ट्री मैन ‘सैफी’ के साथ उनके वीडियो वायरल होने लगे। अब इसी मिस्ट्री मैन ने फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
आदित्य धर पर निकाला गुस्सा
'धुरधंर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर पर सैफी ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है। उनका दावा है कि उन्हें फिल्म में कास्ट किया गया था और उनके कुल 6 सीन शूट किए गए थे, लेकिन रिलीज के वक्त सभी सीन हटा दिए गए हैं। सैफी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनकी स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म से क्यों हटा दी गई है।
क्या चंद्रिका से जुड़ना बनी वजह
सैफी ने वीडियो में अपने बयान में यह भी कहा कि अगर उनके और चंद्रिका के वीडियो किसी को पसंद नहीं आ रहे थे, तो इसका असर उनके काम पर क्यों डाला गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्तिगत नाराजगी थी, तो सीन हटाना सही फैसला नहीं था।
गाने में आवाज होने का भी किया दावा
सैफी ने यह भी बताया कि फिल्म के एक गाने में उनकी बैकग्राउंड वॉइस इस्तेमाल की गई है। उनका कहना है कि शूटिंग के दौरान सब कुछ नॉर्मल था, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद उन्हें पता चला कि उनके सभी सीन हटा दिए गए हैं।
रणवीर और संजय दत्त संग शूट का किया दावा
सैफी के मुताबिक उन्होंने फिल्म में रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी उन्होंने शूटिंग की थी। उन्होंने कहा कि ईद के समय उन्होंने फिल्म नहीं देखी थी, इसलिए उन्हें इस बदलाव की जानकारी नहीं थी। अब फिल्म देखने के बाद उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 25 March 2026 at 20:08 IST