Chand Mera Dil: अनन्या पांडे-लक्ष्य की फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, काटे गए डेढ़ मिनट के किसिंग सीन्स

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उससे पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव करवाए हैं।

Chand Mera Dil | Image: instagram

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हाइप देखने के लिए मिल रही है। फिल्म के ट्रेलर को मिले मिक्स्ड रिव्यू के बावजूद ये फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच, खबरें आई हैं कि सर्टिफिकेट देने से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'चांद मेरा दिल' में कई बदलाव करवाए थे।

अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टाइटल ट्रैक काफी पसंद किया जा रहा है, खासतौर पर ये युवाओं के बीच ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री भी बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

'चांद मेरा दिल' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म 'चांद मेरा दिल' को U/A 16+ प्रमाणपत्र के साथ पास कर दिया है। हालांकि, निर्माताओं को दो बदलाव करने के लिए कहा गया था। 

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि सबसे पहले तो 10 सेकंड के किसिंग सीन को हटाने और उनकी जगह पर कुछ और शॉट्स लगाने के लिए कहा गया था। उसके बाद, एक 1 मिनट 26 सेकंड के लिप लॉक किसिंग सीन को हटाने के लिए कहा गया था। इसका मतलब ये हुआ कि CBFC ने 'चांद मेरा दिल' में 96 सेकंड या 1 मिनट 36 सेकंड के किसिंग सीन्स को सेंसर कर दिया है। इसके अलावा, फिल्म निर्माताओं से फिल्म में इस्तेमाल किए गए सभी बाल कलाकारों के लिए सहमति पत्र देने के लिए भी कहा गया था। 

जब मेकर्स ने फिल्म 'चांद मेरा दिल' में ये सारे बदलाव कर दिए तो CBFC ने 8 मई को सेंसर सर्टिफिकेट जारी कर दिया। सेंसर सर्टिफिकेट की माने तो, फिल्म की अवधि 135.36 मिनट है यानी, 'चांद मेरा दिल' 2 घंटे 15 मिनट और 36 सेकंड लंबी है।

'चांद मेरा दिल' कब होगी रिलीज?

'चांद मेरा दिल' का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। पोर्टल ने ये भी जानकारी दी है कि रिलीज के दिन यानि 22 मई को शाम 5:00 बजे से पहले के सभी शो के टिकट केवल 149 रुपये में उपलब्ध होंगे। वहीं, शाम 5:00 बजे के बाद टिकट 199 रुपये में बिकेंगे।

ये भी पढे़ंः Mouni Roy का किसी तीसरे इंसान की वजह से हुआ तलाक? सूरज नांबियार ने बताया सच, एलिमनी पर भी बोले

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 18 May 2026 at 18:57 IST