Chand Mera Dil Box Office Collection: अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी का चला जादू, 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘चांद मेरा दिल’
Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4: अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। ‘चांद मेरा दिल’ चार दिनों में ही धांसू कमाई करके धमाल मचाने में लगी हुई है। आइए जानते हैं कि चार दिनों में कितनी हुई कमाई।
Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4: अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के चार दिन बाद भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और दर्शकों को दोनों सितारों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। आइए फोटो गैलरी में जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है और क्यों युवाओं के बीच इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है।
चौथे दिन भी करोड़ों में रही कमाई
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को भी अच्छी कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि वीकेंड के मुकाबले कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी चौथे दिन 13 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं देशभर में फिल्म के 4,031 शोज चलाए गए। दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की वजह से सिनेमाघरों में फिल्म की मौजूदगी लगातार बनी हुई है।
भारत में 4 दिनों में कमाए इतने करोड़
‘चांद मेरा दिल’ ने भारत में चार दिनों के अंदर 13.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 15.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की कमाई को देखकर मेकर्स भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने बढ़ाई खुशी
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 18.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म में पहली बार अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी देखने को मिली है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे। वहीं फिल्म के गानों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सोशल मीडिया पर युवा दर्शकों के बीच फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और लोग दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 26 May 2026 at 07:40 IST