अपडेटेड 8 March 2023 at 11:27 IST

Box Office: Holi पर रिलीज हुई ये फिल्में रहीं हैं फ्लॉप, 'तू झूठी मैं मक्कार' कितना दिखा पाएगी कमाल

होली वालें हफ्ते में रिलीज हुई कुछ फिल्में फ्लॉप रही तो कुछ ने कमाई के अच्छे रिकॉर्ड्स भी बनाए।

Instagram | Image: self

Holi Box Office: सीजन का बज बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी खूब देखने को मिलता है। हर बार कोई ना कोई फिल्म जरूर रिलीज होती है। इन्हीं में से एक होली का त्योहार भी है। वैसे तो बॉलीवुड सितारों पर होली का खुमार सिर चढ़कर बोलता है लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर इनकी फिल्मों के रंग फीके पड़ जाते हैं। आज ऐसे ही कुछ फिल्मों के बारे में जानेंगे जो होली वाले हफ्ते में रिलीज हुई लेकिन दर्शकों पर अपना रंग जमाने पर नाकामयाब रही। 

होली वालें हफ्ते में रिलीज हुई कुछ फिल्में फ्लॉप रही तो कुछ ने कमाई के अच्छे रिकॉर्ड्स भी बनाए। इस लिस्ट में विद्या बालन से लेकर खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है। इस होली रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज हो रही है। अब देखना ये है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना कितना रंग जमा पाती है।

'बच्चन पांडे' का लाइफटाइम कलेक्शन

साल 2022 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और कृति सेनन की फिल्म बच्चन पांडे 18 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हुई थी। लेकिन अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म 49.98 करोड़ रुपये कमाए थे।

'साइना' का नहीं चला कमाल

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की साल 2021 में आई फिल्म 26 मार्च को रिलीज हुई थी। ये मूवी बैडमिंटन लीजेंड साइना नेहवाल की बायोपिक पर फिल्माई गई थी। होली के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने पर नाकामयाब रही।

'कहानी' ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया कमाल

9 मार्च 2019 को होली के मौके पर रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म कहानी ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। ये मूवी हिट साबित हुई थी इसने 51.55 की कमाई की थी।

अनुष्का शर्मा की 'परी' को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

होली के दिन रिलीज हुई अनुष्का शर्मा की फिल्म परी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इसने महज  28.96 करोड़ की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें... Bollywood Holi: करीना के लाडले ने लगाया रंग... तो कियारा और आलिया ने शादी के बाद खेली पहली होली

 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 8 March 2023 at 11:27 IST