Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'मैं वापस आऊंगा' का जलवा, कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' से कितनी आगे निकली फिल्म?

Main Wapas Aaunga vs Bharat Bhagya Vidhata: बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई जारी है। वहीं इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का कलेक्शन करने में जलवा बरकरार है।

Main Wapas Aaunga vs Bharat Bhagya Vidhata | Image: instagra

Main Wapas Aaunga vs Bharat Bhagya Vidhata: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 2 बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' है। वहीं दूसरी तरफ इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा'। 12 जून को रिलीज हुई इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का अच्छा साथ मिल रहा है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि वीकेंड के आंकड़ों पर नजर डालें तो इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने कंगना की फिल्म के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं दोनों ही फिल्मों की अब तक की कमाई और कौन सी फिल्म किससे आगे है।

'मैं वापस आऊंगा' का 4 दिनों का सफर

इम्तियाज अली की इस फिल्म ने शुरुआत से ही अपनी पकड़ मजबूत रखी है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 1.28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को इसने 1.85 करोड़ और रविवार को 2.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। सोमवार को भी फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा और फिल्म ने चौथे दिन 0.86 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह से इस फिल्म का 4 दिनों का कुल कलेक्शन 6.36 करोड़ रुपये हो गया है।

'भारत भाग्य विधाता' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' भी 12 जून को ही बड़े पर्दे पर आई थी। इस फिल्म ने अपनी ओपनिंग 1 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ और रविवार को 1.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सोमवार के टेस्ट में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आई और चौथे दिन फिल्म ने 0.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इन 4 दिनों में फिल्म ने कुल मिलाकर 4.80 करोड़ रुपये की कमाई की है।

 

सोमवार के टेस्ट में कौन सी फिल्म का दबदबा

बॉक्स ऑफिस की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को माउथ पब्लिसिटी का काफी फायदा मिल रहा है। दर्शकों के फीडबैक के चलते फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। मंडे टेस्ट में इम्तियाज अली की फिल्म ने कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है और साफ तौर पर इस रेस में आगे निकल गई है। हालांकि आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी बढ़त कायम रख पाती है।

यह भी पढ़ें: 'बदले में नहीं, कर्मों के फल में यकीन रखती हूं', पति वीर साहू से विवाद के बीच सपना चौधरी का तीखा प्रहार

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 16 June 2026 at 08:33 IST