Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: 13 दिन बाद भी 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, छठवें दिन स्ट्रगल करती नजर आई 'मर्दानी 3'
Border 2 vs Mardaani Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए टोटल 13 दिन हो गए हैं। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। साथ ही मर्दानी 3 कमाई के मामले में स्ट्रगल करती हुई नजर आ रही है।
Border 2 vs Mardaani Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस वक्त बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी टक्कर सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 और रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 के बीच देखने को मिल रही है। जहां बॉर्डर 2 रिलीज के 13वें दिन भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है, वहीं मर्दानी 3 का पहला हफ्ता खत्म होते ही उसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि दर्शकों की पहली पसंद अब भी बॉर्डर 2 बनी हुई है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने शुरुआती वीकेंड पर उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली। वर्किंग डेज की बात करें तो चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि पांचवें दिन मंगलवार को यह आंकड़ा 2.50 करोड़ रुपये रहा। छठवें दिन फिल्म के कलेक्शन उम्मीद से कमजोर ही हुए हैं। दिन की शुरुआत में सुबह 9 बजे तक फिल्म सिर्फ 0.02 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। सुबह 10 बजे तक यह आंकड़ा 0.04 करोड़ पहुंचा, जबकि 11 बजे तक कुल कलेक्शन 0.09 करोड़ रहा। दोपहर होते होते 12 बजे तक फिल्म ने 0.15 करोड़ और 1 बजे तक 0.23 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दोपहर 2 बजे तक कलेक्शन बढ़कर 0.34 करोड़ हुआ और 3 बजे तक यह 0.47 करोड़ तक पहुंचा । शाम के समय थोड़ी तेजी देखने को मिली, जहां 4 बजे तक फिल्म 0.68 करोड़ और 5 बजे तक करीब 0.98 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। शाम 6 बजे तक फिल्म ने लगभग 1 करोड़ का आंकड़ा छू लिया, जबकि 7 बजे तक यह 1.14 करोड़ और रात 8 बजे तक लगभग 1.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। छठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो 2 करोड़ रुपये हुआ है।
'बॉर्डर 2' टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रचती जा रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 7 दिनों में ही 224.25 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर ली थी, जिसने इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर दिया। दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन कमाई अब भी मजबूत बनी हुई है। दूसरे हफ्ते के शुरुआती पांच दिनों में बॉर्डर 2 ने करीब 62.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 13वें दिन की बात करें तो फिल्म ने सुबह 9 बजे तक 0.09 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 0.16 करोड़ और 11 बजे तक 0.24 करोड़ रुपये पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तक फिल्म 0.35 करोड़ और 1 बजे तक 0.55 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। दोपहर 2 बजे तक बॉर्डर 2 का कलेक्शन 0.82 करोड़ और 3 बजे तक 1.08 करोड़ रुपये हो गया। शाम के वक्त दर्शकों की भीड़ बढ़ने के साथ कमाई में भी उछाल देखने को मिला । 4 बजे तक फिल्म 1.53 करोड़, 5 बजे तक 1.89 करोड़ और 6 बजे तक 2.15 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। शाम 7 बजे तक बॉर्डर 2 का कलेक्शन 2.49 करोड़ और रात 8 बजे तक करीब 2.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 13वें दिन भी फिल्म ने 4 करोड़ की कमाई की है।
'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' में कौन कर रहा बेहतर कमाई
बॉक्स ऑफिस के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो साफ है कि बॉर्डर 2 अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं मर्दानी 3 को मजबूत कंटेंट के बावजूद बॉर्डर 2 की सुनामी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर मर्दानी 3 अपनी रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं, जबकि बॉर्डर 2 अपनी रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला कितना आगे तक ले जाती है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 07:02 IST