अपडेटेड 14 February 2026 at 07:09 IST
Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: 22वें दिन लाखों में सिमटी ‘बॉर्डर 2’ की कमाई, ‘मर्दानी 3’ की भी रफ्तार पड़ी सुस्त, जानें कलेक्शन
Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट गई है। वहीं रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का भी कलेक्शन सुस्त पड़ गया है।
Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। लंबे समय से दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज देखने को मिला है, ये क्रेज अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। दूसरी तरफ रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को लेकर दर्शकों में रिलीज से पहले काफी उत्साह देखने को मिला था। 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन पहले और दूसरे हफ्ते में फिल्म ने रफ्तार पकड़ी है। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों में अब तक कितनी कमाई कर ली है।
‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 22
रिलीज के 22 दिन बाद फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में गिरावट साफ नजर आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 21वें दिन फिल्म ने 0.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 318.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
पहले तीन हफ्तों का हाल
पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ रुपये की दमदार कमाई के बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 70.15 करोड़ रुपये जोड़े। तीसरे हफ्ते में कलेक्शन घटकर 23.35 करोड़ रुपये रह गया। चौथे हफ्ते की शुरुआत में ही कमाई लाखों में सिमटती दिख रही है।
‘मर्दानी 3’ की 15वें दिन रफ्तार हुई धीमी
तीसरे हफ्ते में फिल्म ‘मर्दानी 3’ की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार 15वें दिन फिल्म ने करीब 0.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में कुल कमाई 41.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वर्किंग डेज में फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ जाती है, जबकि वीकेंड पर कलेक्शन में उछाल देखने को मिलता है। हालांकि इस समय बॉक्स ऑफिस पर बढ़ते कॉम्पिटिशन का असर साफ दिख रहा है।
‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का नई फिल्मों को लेकर बढ़ा मुकाबला
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसे निधि दत्ता ने को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में हैं। शुरुआत में फिल्म का सामना रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से था। अब शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ के रिलीज होने के बाद मुकाबला और कड़ा हो गया है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 14 February 2026 at 07:00 IST