अपडेटेड 16 December 2025 at 16:03 IST

Border 2 Event: धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सनी देओल, पिता के निधन के बाद पहली बार पब्लिक अपीयरेंस

Border 2 Teaser Launch: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर लॉन्च हो गया है। इस इवेंट में सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद करके भावुक हो गए। इस दौरान का वीडियो सामने आया है।

Follow :  
×

Share


Sunny Deol emotional after father Dharmendra death | Image: X

Border 2 Teaser Launch: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों पिता के खोने के दुख से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को खो दिया है। इसी बीच विजय दिवस के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' के टीजर लॉन्च इवेंट में सनी देओल पहली बार पब्लिक में नजर आए हैं। वहां पर वह काफी इमोशनल नजर आए।

'बॉर्डर 2' का टीजर लॉन्च पर इमोशनल हुए सनी देओल

मुंबई में आयोजित 'बॉर्डर 2' के ग्रैंड टीजर लॉन्च इवेंट में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी समेत फिल्म की पूरी कास्ट नजर आई। यह इवेंट विजय दिवस के खास मौके पर रखा गया था, जिससे माहौल पहले से ही देशभक्ति से भरा हो गया था। इसी इवेंट से सनी देओल ऑडियंस से बात करते हुए अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए।

 

डायलॉग बोलते वक्त सनी दओल के छलके आंसू

इवेंट के दौरान सनी देओल ने फिल्म का दमदार डायलॉग कहा, 'आवाज कहां तक जानी चाहिए?' जैसे ही ऑडियंस ने एक सुर में जवाब दिया, 'लाहौर तक', सनी ने उसी जोश के साथ लाइन दोहराई। हालांकि इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं और वह अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश करते नजर आए। यह पल वहां मौजूद लोगों के दिलों को छू गया।

पिता के निधन के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस

गौरतलब है कि 24 नवंबर को सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र को खो दिया था। पिता के निधन के बाद यह पहली बार था जब सनी किसी फिल्मी इवेंट में पब्लिक रूप से दिखाई दिए हैं।

यह भी पढे़ं:  इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, थिएटर्स-OTT पर ये होगी रिलीज

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 16 December 2025 at 16:03 IST