Border 2 BTS: सामने आया अहान शेट्टी का Behind The Scene Video, असल में कहां हुई है फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग? देखकर चौंक जाएंगे आप
Border 2 Video: फिल्म से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन यानी BTS वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसा भी दिया। बता दें कि अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और मोना सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
Border 2 Movie BTS Video: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और अब तक यह भारत में करीब 200 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर चुकी है। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन यानी BTS वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसा भी दिया। तो आइये जानते हैं क्या है वीडियो की पूरी कहानी-
अहान शेट्टी का BTS वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अहान शेट्टी एक वारशिप के सीन की शूटिंग करते नजर आते हैं। वह एक मेटल स्ट्रक्चर के किनारे खड़े होते हैं और मेकअप आर्टिस्ट उनके चेहरे पर चोट और खून के निशान बना रहा होता है। पहली नजर में सब कुछ बेहद रियल लगता है।
लेकिन असली सरप्राइज तब मिलता है, जब कैमरा जूम आउट होता है। सामने पता चलता है कि जहाज के चारों ओर दिख रहा “समुद्र” असल में एक स्विमिंग पूल है। इतना ही नहीं, जिस मेटल स्ट्रक्चर पर अहान खड़े हैं, वह पानी में तैर नहीं रहा बल्कि क्रेन की मदद से पकड़ा गया है।
VFX को लेकर क्यों उड़ रहा है मजाक?
अगर फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पहले से आलोचना का शिकार न होते, तो शायद इस जुगाड़ को मेकर्स की क्रिएटिविटी कहा जाता। लेकिन ‘बॉर्डर 2’ के कई रिव्यूज में कमजोर VFX को लेकर सवाल उठाए गए हैं। यही वजह है कि यह BTS वीडियो सामने आते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
एक और वायरल क्लिप में अहान शेट्टी उस सीन की शूटिंग करते दिखते हैं, जिसमें दुश्मन की फायरिंग के बाद उन्हें जहाज की गन से जोरदार तरीके से नीचे फेंका जाता है। इस वीडियो में साफ नजर आता है कि बड़े पैमाने पर सेट तैयार किया गया है, कई क्रेन्स, भारी इक्विपमेंट्स और एक बड़ी क्रू टीम इस सीन को शूट करने में लगी हुई है। स्केल और मेहनत देखकर कई लोग टीम की तारीफ भी कर रहे हैं।
फैंस के मजेदार रिएक्शन
अहान शेट्टी ने इस वायरल वीडियो पर सिर्फ दिल और भारतीय झंडे वाले इमोजी के साथ रिएक्शन दिया। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजेदार कमेंट्स किए।
आलोचनाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर हिट
कमजोर रिव्यूज और VFX को लेकर हो रही आलोचनाओं के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और अन्या सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
BTS वीडियो ने जहां फिल्म के मेकिंग प्रोसेस की सच्चाई दिखा दी, वहीं यह भी साबित कर दिया कि आलोचनाओं के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 28 January 2026 at 19:27 IST