अपडेटेड 3 February 2026 at 07:11 IST
Border 2 Box Office Collection: 11वें दिन ही सिंगल डिजिट में सिमटी ‘बॉर्डर 2’ की कमाई, नहीं तोड़ पाएगी ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड?
Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है। फिल्म अब दूसरे हफ्ते में एंटर कर चुकी है और इसी के साथ इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखी जा रही है।
Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है। फिल्म अब दूसरे हफ्ते में एंटर कर चुकी है और इसी के साथ इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। इसे देखकर सवाल उठ रहा है कि क्या दर्शकों पर अभी भी रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ की खुमारी छाई हुई है।
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इसी साल 23 जनवरी को रिलीज हुई थी जिसे रिपब्लिक डे वीकेंड का भरपूर फायदा मिला। ये 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है जिसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा जैसे कलाकारों ने काम किया है।
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का डे 11 कलेक्शन
मंडे आते ही ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धड़ाम से गिर पड़ा है। ये तो होना ही था लेकिन ऐसा तो शायद मेकर्स ने भी नहीं सोचा होगा कि ये 11वें दिन से सिंगल डिजिट में कमाने लगेगी। Sacnilk द्वारा दिए गए आंकड़ों के हिसाब से, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के बाद 11वें दिन यानि दूसरे सोमवार को 5.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी फिल्म ने एक दिन पहले यानि 10वें दिन 22.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में 11वें दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
‘धुरंधर’ के आगे जादू नहीं दिखा पाई ‘बॉर्डर 2’
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ ने लगभग दो महीने तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया है जो अपने आप में ही एक बड़ा रिकॉर्ड है। कमाल की बात ये है कि 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म अभी भी थिएटर में टिकी हुई है। इसी रविवार यानि डे 59 को इसने 45 लाख रुपये कमाए हैं जिसके बाद इसका भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 836.95 करोड़ रुपये हो चुका है।
जब ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई थी तो ऐसा कहा जा रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की बादशाहत छीन सकती है। हालांकि, ऐसा देखने को नहीं मिला। जिस तरह का मुकाम अक्षय खन्ना स्टारर ने हासिल किया है, वो ‘बॉर्डर 2’ छू भी नहीं पाई। जैसे अब 11वें दिन के कलेक्शन की ही बात कर लेते हैं। ‘धुरंधर’ ने डे 11 पर 30.5 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि सनी देओल की फिल्म ने केवल 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
300 करोड़ के आंकड़े से कितना दूर है ‘बॉर्डर 2’?
अब 11 दिनों के बाद ‘बॉर्डर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 281 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा इतना भी दूर नहीं है लेकिन जिस तरह फिल्म का कलेक्शन ड्रॉप हो गया है, लग रहा है कि इसे ये माइलस्टोन हासिल करने में 3-4 दिन लग सकते हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 3 February 2026 at 07:11 IST