अपडेटेड 9 February 2026 at 07:06 IST

Border 2 Box Office Collection: 17वें दिन 'बॉर्डर 2' ने दिखाई ग्रोथ, क्या पछाड़ पाई ‘सैयारा’ का लाइफटाइम कलेक्शन?

Border 2 Box Office Collection Day 17: फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बड़े पर्दे पर 17 दिन पूरे कर लिए हैं और इतने में ये भारत में 300 करोड़ रुपये के क्लब में एंटर कर चुकी है।

Border 2 vs Saiyaara | Image: instagram

Border 2 Box Office Collection Day 17: सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' का जलवा दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिल रहा है। इसने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब इसके 17वें दिन का कलेक्शन सामने आया है जिसमें फिल्म ने हल्की सी ग्रोथ दिखाई है।

Sacnilk ने फिल्म 'बॉर्डर 2' के 17वें दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर साझा कर दिए हैं जिनसे पता चलता है कि फिल्म की कमाई में वीकेंड में उछाल देखा गया है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने अहम किरदार निभाया है।

फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 17वें दिन कितने कमाए?

फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बड़े पर्दे पर 17 दिन पूरे कर लिए हैं और इतने में ये भारत में 300 करोड़ रुपये के क्लब में एंटर कर चुकी है। इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर डे 17 यानि तीसरे रविवार को 6.90 करोड़ रुपये का बढ़िया कलेक्शन किया है। अब इसी के साथ इसका भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 309.4 करोड़ रुपये हो चुका है। 

फिल्म 'बॉर्डर 2' ने वर्ल्डवाइड कितने कमाए?

दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' धुआंधार कमाई कर रही है। इसने 17 दिनों के बाद लगभग 421.1 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का कथित तौर पर बजट 275 करोड़ रुपये है, ऐसे में फिल्म 'बॉर्डर 2' फिलहाल प्लस में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर जल्द सुपरहिट करार दी जाएगी।

‘सैयारा’ के लाइफटाइम कलेक्शन को चटाएगी धूल?

2025 की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म थी ‘सैयारा’ जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए कलाकारों ने अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया। ये बॉक्स ऑफिस पर एक सरप्राइज पैकेज निकला जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल लाइफटाइम कलेक्शन 329.2 करोड़ रुपये किया था। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में 'बॉर्डर 2' इसके लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ सकती है।

ये भी पढ़ेंः Border 2 Box Office Collection: 400 करोड़ के क्लब में सनी देओल स्टारर की एंट्री, धुआंधार कमाई से इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 February 2026 at 07:06 IST