अपडेटेड 8 February 2026 at 06:48 IST
Border 2 Box Office Collection: 400 करोड़ के क्लब में सनी देओल स्टारर की एंट्री, धुआंधार कमाई से इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
Border 2 Box Office Collection Day 16: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। भारत में भी ये धुआंधार कमाई कर रही है।
Border 2 Box Office Collection Day 16: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन गिरने के बाद भी लगातार नए-नए माइलस्टोन सेट कर रही है। उसने तीसरे वीकेंड में केवल भारत ही नहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी बड़ी उपब्लधि हासिल कर ली है।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी है। फिल्म भले ही सिंगल डिजिट में कमा रही हो, फिर भी हर दिन के कलेक्शन से किसी ना किसी हिट फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ रही है। चलिए जान लेते हैं कि 16 दिनों के बाद फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कहां तक पहुंची।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 16वें दिन दिखाई ग्रोथ
Sacnilk ने जो बॉक्स ऑफिस आंकड़े दिए हैं, उनसे पता चलता है कि सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 16वें दिन यानि तीसरे शनिवार को करीब 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसने 15वें दिन 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे, ऐसे में फिल्म ने वीकेंड आते ही हल्की सी ग्रोथ दिखाई है और आज भी इसके कलेक्शन में बढ़त देखी जा सकती है।
भारत में ‘बॉर्डर 2’ की 300 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री
अब 16 दिनों के बाद आखिरकार सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ की 300 करोड़ रुपये के क्लब में धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। जी हां, 16 दिनों के बाद ‘बॉर्डर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 301.50 करोड़ रुपये कर दिया है। इसने आमिर खान की ‘धूम 3’ (290 करोड़ रुपये) और सलमान खान की ‘सुल्तान’ (300 करोड़ रुपये) को भी पछाड़ दिया है।
वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के पार हुई ‘बॉर्डर 2’
बात करें दुनियाभर में ‘बॉर्डर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो यहां भी इसने झंडे गाड़ दिए। Sacnilk द्वारा दिए गए आंकड़ों की माने तो, ‘बॉर्डर 2’ का 16 दिनों के बाद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन लगभग 411 करोड़ रुपये हो चुका है। इसने विक्की कौशल की ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ को भी धूल चटा दी जिसने दुनियाभर में 341.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 February 2026 at 06:48 IST