Bollywood This Week: इस हफ्ते रिलीज होगी 2 बॉलीवुड फिल्में, एक्शन-क्राइम और कॉमेडी में से किसका करेंगे चुनाव, जानिए

Bollywood This Week: फिल्म टॉक्सिक के फ्लॉप होने के बाद इस हफ्ते 4 सितंबर को 2 नई बॉलीवुड फिल्में सिनेमा घर में रिलीज होने जा रही है जिनमें 'मिर्जापुर: द मूवी' और 'जीवन भीमा योजना' के नाम शामिल हैं।

mirzapur and jeevan bheema yojana | Image: mirzapur and jeevan bheema yojana

Bollywood This Week: फिल्म टॉक्सिक के फ्लॉप होने के बाद इस हफ्ते 4 सितंबर को 2 नई बॉलीवुड फिल्में सिनेमा घर में रिलीज होने जा रही है जिनमें 'मिर्जापुर: द मूवी' और 'जीवन भीमा योजना' के नाम शामिल हैं। ऐसे में दर्शकों के पास नई फिल्म देखने के लिए 2 विकल्प उपलब्ध रहेंगे। हम आपको इन दोनों फिल्मों की जानकारी देने जा रहे हैं। 

'मिर्जापुर: द मूवी' 

लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर एक नई फिल्म बनकर आने को तैयार है।  इसके साथ फिल्म की लंबाई की भी जानकारी मिली है। मिर्जापुर वेब सीरीज की तरह फिल्म में भी गालियों की भरमार और हिंसा रहेगी जिसे देखते हुए सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A (अडल्ट) प्रमाण पत्र दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 'मिर्जापुर: द मूवी' 197.19 मिनट यानी 3 घंटे, 17 मिनट और 19 सेकंड लंबी होगी। 

'मिर्जापुर: द मूवी' फिल्म में पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, अली फजल, दिव्येंदु, जीतेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी और सुशांत सिंह जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह और निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर किया है। 

'जीवन भीमा योजना' 

अपने नाम से ही पता चल रहा है कि यह एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अरशद वारसी, संजीदा शेख, पूजा चोपड़ा, विजय राज और ब्रिजेंद्र काला जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म में अरशद वारसी डबल रोल में होंगे। यह कहानी कर्ज में डूबे एक जोड़े, जीवन और योजना की है। इनकी मुलाकात एक अजनबी व्यक्ति भीमा से होती है जिसके साथ वह मिलकर एक इंश्योरेंस स्कीम बनाते हैं। लेकिन उनकी दुनिया तब हिल जाती है जब उन्हें पता चलता है कि भीमा डायमंड की स्मगलिंग में जुड़ा हुआ है। इस फिल्म का निर्माण अंशु मिश्रा ने किया है। 

इसे भी पढ़ें- Toxic Box Office: यश की फिल्म का एक्स्टेंडेड वीकेंड हुआ खत्म

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 31 August 2026 at 23:51 IST