अपडेटेड 7 January 2024 at 17:10 IST
Celebs Reaction: बॉलीवुड सितारों ने दिखाया मालदीव को आईना, Akshay Kumar बोले- हम क्यों बर्दाश्त करें
अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम समेत कई सितारों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और मालदीव की आलोचना की।
Bollywood Reaction on Maldives Comment: भारत और लक्षद्वीप के बीच उनकी नेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयान के लिए तनाव बढ़ गया है। मालदीव की एक मंत्री मरियम शिउना ने हाल ही में पीएम मोदी और भारत के खिलाफ जहर उगला। उनका बयान पीएम मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने इस अद्भुत द्वीप में आने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
खबर में आगे पढ़ें...
- मालदीव के साथ विवाद पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का रिएक्शन
- अक्षय से लेकर जॉन ने क्या कहा?
- श्रद्धा ने लोगों को लक्षद्वीप जाने के लिए यूं किया प्रेरित
मालदीव की हरकत पर फूटा सितारों का गुस्सा
पीएम मोदी की इस यात्रा के बाद मालदीव के कई मंत्रियों ने भारत और पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां की। जिस पर भारत में मालदीव की खूब आलोचना होने लगी। लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा कि सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives भी ट्रेंड करता रहा। आम लोगों के बाद अब सेलिब्रिटीज की ओर से भी मालदीव की इस हरकत की निंदा की जाने लगी है।
अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम समेत कई सितारों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और मालदीव की आलोचना की।
अक्षय बोले- अब गरिमा पहले है...
अक्षय कुमार ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट कर कहा, "मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों ने भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां की गईं। हैरानी की बात तो यह है कि वे ऐसा उस देश में कर रहे हैं जहां से सबसे ज्यादा पर्यटक वहां आते हैं।"
अक्षय ने आगे कहा कि हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं, लेकिन ऐसी अकारण नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए? मैंने खुद कई बार मालदीव की यात्रा की है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन अब गरिमा पहले है। आइए हम भारतीय द्वीपों को एक्सप्लोर करने का फैसला लें और अपने टूरिज्म को सपोर्ट करें।
जॉन-श्रद्धा ने की लक्षद्वीप के टूरिज्म की तारीफ
इसके अलावा जॉन ने भी अपनी एक पोस्ट के जरिए लक्षद्वीप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए इसे प्रमोट करते नजर आए। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "अद्भुत भारतीय आतिथ्य, "अतिथि देवो भव" के विचार और विशाल समुद्री जीवन की खोज के साथ। लक्षद्वीप जाने लायक जगह है।"
जॉन के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी लक्षद्वीप के समुद्र की सुंदर फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो किस तरह अब लक्षद्वीप जाने के लिए एक्साइटेड हो रही हैं। उन्होंने कहा, "ये सभी तस्वीरें और मीम्स मुझे अब सुपर फोमो बना रहे हैं। लक्षद्वीप में ऐसे प्राचीन समुद्र तट और तट रेखाएं हैं, जो स्थानीय संस्कृति से समृद्ध हैं। मैं इस साल एक छुट्टी बुक करने की कगार पर हूं। इस साल #ExploreIndiansIslands क्यों नहीं?
इसके अलावा एक्ट्रेस कंगना रनौत, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत और भी कई हस्तियां का इस पर रिएक्शन सामने आया है।
यह भी पढ़ें: Animal के Manjot Singh निकले रियल लाइफ हीरो, छत से कूद रही लड़की की बचाई जान, VIRAL VIDEO
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 7 January 2024 at 17:10 IST