Bollywood: औरत बनकर सामने आए Shahid Kapoor, मजेदार अंदाज देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
Shahid Kapoor का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वह अपने मजेदार अंदाज से फैंस को लोटपोट कर रहे हैं।
Shahid Kapoor Viral Funny Video: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने किसी रिश्तेदार की नकल उतारते नजर आ रहे हैं। वहीं वायरल हो रहे वीडियो में शाहिद को महिला के गेटअप में देखा जा सकता है। एक्टर का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में Shahid Kapoor को महिला के अंदाज में सिर पर दुपट्टा डाले देखा जा सकता है। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में मजेदार धुन के साथ एक आवाज सुनाई दे रही है, जिस पर शाहिद लिपसिंग करते हुए मजेदार एक्सप्रेशन दे रहे हैं।
शाहिद के एक्सप्रेशन देख हो जाएंगे लोटपोट
वीडियो में शाहिद पंजाबी भाषा में लिपसिंग करते हुए कह रहे हैं, ‘तू मोटा कितना हो गया, शर्ट भी नहीं आती, पैंट भी नहीं फंसता। वीडियो में शाहिद के हावभाव देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पा पाएंगे। इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार कंमेंट्स कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें… Skin Care: रोज रात में इस समय नाभि में लगाएं ये 5 तेल, चेहरे पर आएगा दोगुना निखार, जानें तरीका
इस दिन रिलीज होगी शाहिद की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'
बता दें कि इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। यह फिल्म एक अनोखी लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें एक इंसान को एक AI रोबोट से प्यार हो जाता है। इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इंसान और AI रोबोट की इस अनोखी प्रेम कहानी वाली यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
इस किरदार में नजर आएंगे कृति-शाहिद
हाल ही में अपनी इस फिल्म को लेकर ANI से बात करते हुए शाहिद कपूर ने बताया कि, "इसमें कृति AI रोबोट का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं और मैं आर्यन का किरदार निभा रहा हूं जो एक रोबोटिक इंजीनियर है। इसमें दोनों के बीच की लव स्टोरी है। ये कैसे हो सकता है। हो भी सकता है या नहीं, इसे समझदार और एंटरटेनिंग तरीके से फिल्म में दिखाया गया है।"
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 30 January 2024 at 23:26 IST