अपडेटेड 23 January 2024 at 08:16 IST

Bollywood Celebs in Ayodhya: जब सितारों ने राम मंदिर में लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे, अनसीन VIDEO

Bollywood Celebs in Ayodhya: सेलिब्रिटीज ने ‘जय सिया राम’ के नारे लगाए और इस ऐतिहासिक इवेंट के दौरान रामभक्ति में डूबे नजर आए।

अयोध्या में सितारे | Image: X

Bollywood Celebs in Ayodhya: सोमवार के दिन अयोध्या में इतिहास लिखा गया जब भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन हुआ। इस शुभ अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों को राम नगरी की शोभा बढ़ाते देखा गया। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रोहित शेट्टी, आयुष्मान खुराना, माधुरी दीक्षित, सोनू निगम, कंगना रनौत, रणदीप हुड्डा और अनुपम खेर जैसे कलाकारों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का गवाह बनते देखा गया।

कल पूरा देश एक हो गया और माहौल राममय हो गया। सेलिब्रिटीज ने भी ‘जय सिया राम’ के नारे लगए और इस ऐतिहासिक इवेंट के दौरान रामभक्ति में डूबे नजर आए। सोशल मीडिया पर भी कलाकारों के अयोध्या दौरे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

सितारों ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे

गोलमाल फेम फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का एक वीडियो शेयर किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो की शुरुआत होती है हेलीकॉप्टर से जिससे फूलों की बारिश हो रही है। इसके बाद सैम बहादुर स्टार वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं जिसमें उनकी पत्नी कैटरीना, रणबीर-आलिया, रोहित और आयुष्मान देखे जा सकते हैं। ये सारे स्टार्स वीडियो में भगवान राम का नाम लेते दिखाई दिए।

 

 

 

 

 

 

 

रामभक्ति में डूबे दिखे रणबीर-आलिया, विक्की-कैटरीना

ये वीडियो राम मंदिर का है जब प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रवेश किया। सभी कलाकार रामभक्ति में डूबे नजर आ रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सभी के माथे पर चंदन लगा हुआ था और गले में राम नाम का पटका था। इवेंट खत्म होने के बाद भी इन सितारों ने अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भव्य राम मंदिर की झलक दिखाई।

सोनू निगम हुए भावुक

राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए लीजेंड्री सिंगर सोनू निगम को भी इनवाइट किया गया था। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में राम सिया राम भजन गाकर माहौल को पूरा भक्तिमय कर दिया। वह प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हो गए और मीडिया से बात करते हुए बोले कि उनके पास इस अहसास के लिए कोई शब्द नहीं है। 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद रामलला अपने अयोध्या धाम लौट आए हैं।

ये भी पढ़ेंः Ram Mandir Pran Pratishtha: अमिताभ से लेकर रजनीकांत तक, प्राण प्रतिष्ठा के गवाह बने ये कलाकार

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 January 2024 at 06:40 IST