Bollywood Box Office: 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानिए दोनों फिल्मों की कमाई एक साथ

Bollywood Box Office: पिछले कुछ समय से ‘हनुमान अंश’ और मिर्जापुर द मूवी जैसी दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ कमाने के बावजूद थम नहीं रही हैं।

hanuman ansh, mirzapur the movie | Image: hanuman ansh, mirzapur the movie

Bollywood Box Office: पिछले कुछ समय से हनुमान अंश’ और मिर्जापुर द मूवी जैसी दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ कमाने के बावजूद थम नहीं रही हैं। फिल्महनुमान अंश’ की 44वें दिन और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के 16वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है।  

क्या रहा कलेक्शन 

‘हनुमान अंश’ ने 44वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ की नेट कमाई की है। वीकेंड को देखते हुए फिल्म के शो में भी फिर से बढ़ोतरी हुई जिससे 7वें शनिवार को इस फिल्म के 7,119 प्रदर्शित हुए। 

तो वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 16वें दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। शनिवार को इस फिल्म के 4,345 शो प्रदर्शित हुए।   

‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई

'हनुमान अंश' 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख, तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 10 लाख, पांचवे दिन 13 लाख, छठे दिन 13 लाख, सातवें दिन 12 लाख की कमाई की। इससे पूरे हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ की कमाई की।  

फिर दूसरे हफ्ते में आठवें दिन फिल्म ने 4 लाख, नौवें दिन 8 लाख, दसवें दिन 8 लाख, फिर ग्यारहवें दिन से लेकर चौदहवें दिन तक फिल्म ने हर रोज 5 लाख का कलेक्शन किया। इससे दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख का कुल कलेक्शन किया।  

लेकिन फिल्म ने पंधरवे दिन 15 लाख, और 16वें दिन पहली बार 85 लाख का अधिकतम कलेक्शन किया। इसके बाद 17वें दिन से फिल्म ने उड़ान भरकर सीधे 2.20 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर लिया। इसके बाद 18वें दिन 1.25 करोड़, 19वें दिन 2.35 करोड़, 20वें दिन 1.50 करोड़, 21वें दिन 2.10 करोड़ के साथ तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिर चौथे हफ्ते में 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़, 24वें दिन 12.75 करोड़, 25वें दिन 5.50 करोड़, 26वें दिन 8.50 करोड़, 27वें दिन 7.75 करोड़, 28वें दिन 11 करोड़ की कमाई के साथ चौथे हफ्ते में 61 करोड़ की कमाई की।

पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 29वें दिन 10 करोड़, 30वें दिन 16 करोड़, 31वें दिन 22.75 करोड़, 32वें दिन 10 करोड़, 33वें दिन 10.75 करोड़, 34वें दिन 10.25 करोड़, 35वें दिन 10 करोड़ के कलेक्शन के साथ पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ की लाजवाब कमाई कर ली है।  

छठे हफ्ते में हनुमान अंश ने 36वें दिन 10.50 करोड़, 37वें दिन 18.50 करोड़, 38वें दिन 22.50 करोड़, 39वें दिन 8.25 करोड़, 40वें दिन 8.25 करोड़, 41वें दिन 6 करोड़, 42वें दिन की 6.25 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

सातवें हफ्ते में फिल्म हनुमान अंश ने 43वें दिन 5 करोड़ और 44वें दिन 9.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक 258 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली है।     

‘हनुमान अंश’ की कास्ट

हनुमान अंश फिल्म नीम करोली बाबा पर आधारित है। इस फिल्म में शोभिनाव सत्य नीम करोली बाबा और लक्ष्मण दास के रूप में मुख्य अभिनेता है। इनके साथ फिल्म में विहान शेर्गे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनील रस्तोगी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। जबकी इस फिल्म का निर्माण अनुप्रिया नागर, नम्रता सिंह और रागिनी के साथ विशाल चतुर्वेदी ने भी किया है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ की कुल कमाई 

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अब तक 210.70 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है।  

‘मिर्जापुर द मूवी’ की कास्ट 

'मिर्जापुर: द मूवी' फिल्म कीमें पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, अली फजल, दिव्येंदु, जीतेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी और सुशांत सिंह जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें- अनिल कपूर लाए नया टीवी शो, घर बैठे मिलेंगे स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 20 September 2026 at 16:48 IST