अपडेटेड 8 September 2022 at 11:00 IST
Birth Anniversary Of Dr. Bhupendra Hazarika: गूगल ने डूडल के साथ भूपेन हज़ारिका को दी श्रद्धाजंलि
असमिया आइकन और भारत रत्न दिवंगत भूपेन हज़ारिका की जयंती पर गूगल ने डूडल के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
असम विधानसभा के पूर्व सदस्य डॉ भूपेन हज़ारिका (Dr. Bhupendra Hazarika) पॉपुलर प्ले बैक सिंगर और फिल्म मेकर्स में से एक थे। जैसा कि राष्ट्र 8 सितंबर 2022 को दिवंगत संगीत उस्ताद की जयंती मना रहा है, गूगल (Google) ने भी एक शानदार डूडल बनाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत संगीतकार का 2011 में निधन हो गया था। उन्हें उनकी कविताओं, रचनाओं और कुछ मशहूर असमिया फिल्में बनाने के लिए जाना जाता था।
गूगल डूडल ने भूपेन हज़ारिका को दी श्रद्धांजलि
मुंबई की गेस्ट आर्टिस्ट रुतुजा माली द्वारा चित्रित Google डूडल में दिवंगत संगीतकार को हारमोनियम बजाते हुए दिखाया गया है। 1926 में पूर्वोत्तर भारत में जन्मे हजारिका ने संगीत उद्योग में अपनी शुरुआत तब की, जब वह 10 साल के थे। जब वे 12 साल के थे, तब तक वे फिल्म इंद्रमालती: कक्सोट कोलोसी लोई और बिसवो बिजॉय नौजवान नामक फिल्मों के लिए गीत लिख और रिकॉर्ड कर रहे थे। उन्होंने कुछआइकॉनिक सॉन्ग कंपोज किए और बाद में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। 1952 में उन्होंन कोलंबिया विश्वविद्यालय से जन संचार में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
भूपेन हज़ारिका अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वापस असम लौट आए और असमिया संस्कृति को दर्शाने वाले गाने और फिल्में बनाना जारी रखा। संगीत और संस्कृति में उनके बड़े योगदान के लिए उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म श्री पुरस्कार और पद्म भूषण सहित कई पुरस्कार और सम्मान भी मिले। कुछ विशेष फिल्मों में रूप कोंवर ज्योति प्रसाद अरु जॉयमोती, महुत बंधु रे, मेरा धर्म मेरी मां, दमन: वैवाहिक हिंसा का शिकार, दरमियान: इन बिट्वीन और शिमाना पेरी शामिल हैं।
Published By : Digital Desk
पब्लिश्ड 8 September 2022 at 10:54 IST