Bhooth Bangla Vs Pati Patni Aur Woh Do BO Collection: 'पति-पत्नी' को निगल गया 'भूत', एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं अक्षय कुमार

Bhooth Bangla Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection: नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का वीकेंड में कलेक्शन फीका रहा। दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की कमाई एक महीने बाद भी नहीं रुकी है। फिल्म ने पांचवें रविवार को शनिवार से भी ज्यादा की कमाई की है।

Bhooth Bangla Vs Pati Patni Aur Woh Do | Image: Balaji films & BR Studios

Bhooth Bangla Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection: फिल्म भूत बंगला के हिट होने के बाद नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से भी अच्छी खासी उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं हालांकि ये नई फिल्म पिछली हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है। लेकिन क्यूंकि फिल्म की ओपनिंग के साथ वीकेंड का कलेक्शन भी फीका रहा जो बताता है कि दर्शकों ने इस फिल्म को देखने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की कमाई एक महीने बाद भी नहीं रुकी है। फिल्म ने पांचवें रविवार को शनिवार से भी ज्यादा की कमाई करके दिखा दिया है कि अक्षय कुमार अभी रुकने वाले नहीं है।  

रविवार को ‘पति पत्नी और वो दो’ की कितनी कमाई हुई 

‘पति पत्नी और वो दो’ ने रविवार को 7.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। ये कलेक्शन फिल्म के देश भर में 6,350 शो के प्रदर्शन से प्राप्त हुआ है।  

    

‘पति पत्नी और वो दो’ ने अब तक कितनी कमाई की 

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पहले दिन शुक्रवार को 4 करोड़, शनिवार को 5.75 करोड़ और रविवार को 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी जैसी स्टार कास्ट वाली फिल्म ने 3 दिन में देश भर में सिर्फ 17.5 करोड़ की ही कमाई की है। अब जब वीकेंड पर फिल्म कोई कमाल नहीं कर सकी तो वीकडे में तो फिल्म की कमाई घटेगी ही। इससे ये फिल्म फ्लॉप होती दिखाई दे रही है। 

‘पति पत्नी और वो’ ने कुल कितनी कमाई की 

यहां ये भी बता दें कि सन 2019 में आई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ ने नई फिल्म होते हुए भी 9.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी। जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 86.89 करोड़ की कुल कमाई की थी। कम बजट होने के कारण ये फिल्म इसलिए हिट साबित हुई थी। 

31वें दिन ‘भूत बंगला’ की कितनी हुई कमाई 

‘भूत बंगला’ ने 31वें दिन 1.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। यहां ये भी बता दें कि पांचवें रविवार को फिल्म के शो एक बार फिर बढ़ा दिए गए। शनिवार को जहां फिल्म के 2,397 शो प्रदर्शित हुए थे तो वहीं रविवार को फिल्म के 2,442 शो का  प्रदर्शन किया गया। जबकि नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के शनिवार के मुकाबले रविवार के शो में कटौती कर दी गई। शनिवार को फिल्म के 6,717 शो प्रदर्शित हुए लेकिन रविवार को फिल्म के 6,350 शो ही प्रदर्शित हो सके। 

आयुष्मान खुराना से कोसों आगे हैं अक्षय कुमार 

पहले 3 दिन में आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने मात्र 17.5 करोड़ की कमाई की जबकि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने सिर्फ 3 दिन में ही 54.25 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली थी।  

भूत बंगला की स्टार कास्ट 

फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। 

‘भूत बंगला’ की अब तक कितनी कमाई हुई  

भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म की कमाई एक दिन पहले से शुरू हो गई थी। 16 अप्रैल की शाम को देश के कई हिस्सों में फिल्म के पेड प्रिव्यू हुए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।

फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, बुधवार को 3.40 करोड़ और गुरुवार को फिर 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ का कारोबार किया।  

फिर तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़, रविवार को 5.50 करोड़, सोमवार को 1.75 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.75 करोड़, गुरुवार को 1.75 करोड़, शुक्रवार को 1.75 करोड़, शनिवार को 3 करोड़, रविवार को 4 करोड़, सोमवार को 1.35 करोड़, मंगलवार को 1.70 करोड़, बुधवार को 1.25 करोड़, गुरुवार को 1.25 करोड़, शुक्रवार को 0.75 लाख, शनिवार को 1.40 करोड़ और रविवार को 1.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।    

इससे फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते के रविवार तक देश भर में 168.35 करोड़ की कमाई कर ली है। 

इसे भी पढ़ें- Bhooth Bangla Vs Pati Patni Aur Woh Do BO Collection: 'भूत' के सामने नहीं टिक पा रहे 'पति पत्नी', एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बज रहा है डंका

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 18 May 2026 at 08:09 IST