Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla: 'धुरंधर' की धुआंधार रफ्तार के बीच धीमी हुई अक्षय की 'भूत बंगला'? जानें दोनों का कुल कलेक्शन
Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने अपने पहले वीकेंड में तो दम दिखाया है, लेकिन 'धुरंधर 2' जैसी बड़ी फिल्म के सामने इसे अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखनी होगी।
Dhurandhar 2 Day 33 And Bhooth Bangla Day 4: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो बड़ी फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ अक्षय कुमार की नई हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ है, तो दूसरी तरफ धाकड़ कमाई कर रही ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’। तो चलिए जानते हैं कि कौन किस पर भारी पड़ रहा है और अब तक दोनों ने कितनी कमाई की है।
'भूत बंगला': खिलाड़ी कुमार का जादू चला या नहीं?
अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी पूरे 14 साल बाद (खट्टा मीठा के बाद) साथ आई है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने अच्छी रफ्तार पकड़ी।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (4 दिन का हाल):
- ओपनिंग डे: ₹12.25 करोड़ (साथ ही पेड प्रीव्यू से ₹3.75 करोड़)।
- वीकेंड का धमाका: शनिवार को ₹19 करोड़ और रविवार को ₹23 करोड़ की शानदार कमाई की।
- चौथा दिन (सोमवार): वर्किंग डे होने के कारण कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने भारत में ₹6.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
- कुल कमाई: भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन अब ₹64.75 करोड़ हो गया है।
- वर्ल्डवाइड स्टेटस: विदेशी बाजारों में फिल्म ने अब तक ₹29 करोड़ बटोर लिए हैं, जिससे इसका दुनियाभर का कुल कलेक्शन ₹106.34 करोड़ पहुंच गया है।
'धुरंधर 2': 33वें दिन भी जारी है धुआंधार रफ्तार
जहां नई फिल्में टिकने के लिए संघर्ष कर रही हैं, वहीं 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन यह अब भी करोड़ों में खेल रही है।
33 दिनों का रिपोर्ट कार्ड:
33वें दिन की कमाई: सोमवार को फिल्म ने ₹1.62 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
- भारत में कुल नेट कमाई: फिल्म अब तक भारत में ₹1,117.29 करोड़ की भारी-भरकम कमाई कर चुकी है।
- वर्ल्डवाइड धमाका: विदेशों में ₹421.10 करोड़ की कमाई के साथ, 'धुरंधर 2' का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,758.56 करोड़ हो गया है।
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने अपने पहले वीकेंड में तो दम दिखाया है, लेकिन 'धुरंधर 2' जैसी बड़ी फिल्म के सामने इसे अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखनी होगी। 'भूत बंगला' की कहानी मंगलपुर के एक शापित बंगले की है, जिसमें राजपाल यादव और परेश रावल की कॉमेडी दर्शकों को गुदगुदा रही है। वहीं 'धुरंधर 2' पहले ही ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 20 April 2026 at 23:02 IST