Bhooth Bangla Day 4: भूत बंगला के चौथे दिन की कमाई से लगा अक्षय कुमार को बड़ा झटका, अब 'राम जी' ही फिल्म का कर सकते हैं भला
'Bhooth Bangla' Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का पहले सोमवार का कलेक्शन आ गया है। लेकिन इस कमाई को जान अक्षय कुमार ही नहीं उनके दीवानों को भी झटका लगेगा।
'Bhooth Bangla' Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का पहले सोमवार का कलेक्शन आ गया है। फिल्म ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है। ऐसे में ट्रेड पंडित के साथ अक्षय कुमार के दीवाने भी फिल्म Bhooth Bangla के पहले सोमवार की कमाई का इंतजार कर रहे हैं।
सोमवार को कितनी कमाई की
'भूत बंगला' ने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ (Net) की कमाई की है। हालांकि रविवार को फिल्म ने 23 करोड़ का शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। जिसके बाद इस फिल्म के शो सोमवार को बढ़ाकर 10,984 कर दिए गए थे। लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई में 70 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। इससे फिल्म के निर्माता और अभिनेता अक्षय कुमार को बड़ा झटका लगा है। बड़ी बात यह भी है कि फिल्म की कमाई चौथे दिन में ही 10 करोड़ से नीचे आ गई है।
अब तक कुल कितनी कमाई हुई
फिल्म ने गुरुवार को पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ की कमाई की थी। फिर रिलीज के पहले दिन 'भूत बंगला' ने 12,386 शो से 12.25 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसके बाद फिर शनिवार को फिल्म ने अपने 11,513 शो से 19 करोड़ का विशुद्ध (Net) कलेक्शन किया। जिसके बाद रविवार को पहले दोनों दिन के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 23 करोड़ का बड़ा कलेक्शन किया। फिर अब फिल्म ने सोमवार को 6.75 करोड़ की कमाई की। इससे 'भूत बंगला' ने अब तक 64.75 करोड़ का विशुद्ध (Net) कारोबार किया है।
'भूत बंगला' हिट या फ्लॉप
'भूत बंगला' का बजट 120 करोड़ का है। फिलहल फिल्म ने अपने बजट की आधी कमाई कर ली है। लेकिन फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार से गुरुवार तक कितना कारोबार करती है, इसे देखकर ही फिल्म के हिट या फ्लॉप होने की जानकारी मिलेगी। ऐसे में फिल्म का एक गाना ही याद आता है ‘राम जी आके भला करेंगे’।
कौन कौन हैं फिल्म में
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आई है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 21 April 2026 at 07:34 IST