Bhooth Bangla BO Day 28: बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'भूत बंगला' की धमक, 28वें दिन भी नहीं थमी फिल्म की कमाई, जानिए अक्षय कुमार ने अब तक कितने करोड़ छापे

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 28: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए अब चौथा हफ्ता भी खत्म हो गया है। अब फिल्म के 28वें दिन का कलेक्शन आ गया है जो यह बताता है कि फिल्म का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है।

Bhooth Bangla | Image: Balaji

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए अब चौथा हफ्ता भी खत्म हो गया है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कई नई फिल्मों की रिलीज के बाद भी फिल्म का जलवा कायम है। अब फिल्म के 28वें दिन का कलेक्शन आ गया है जो यह बताता है कि फिल्म का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है।     

28वें दिन कितनी कमाई हुई 

‘भूत बंगला’ ने 28वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। अपनी रिलीज के चौथे गुरुवार को देश भर में फिल्म के 4,061 शो प्रदर्शित किए गए। भूत बंगला ने चौथे हफ्ते में कुल 14.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 

‘भूत बंगला’ की अब तक कितनी कमाई हुई  

भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म की कमाई एक दिन पहले से शुरू हो गई थी। 16 अप्रैल की शाम को देश के कई हिस्सों में फिल्म के पेड प्रिव्यू हुए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।

फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, बुधवार को 3.40 करोड़ और गुरुवार को फिर 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ का कारोबार किया।  

फिर तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़, रविवार को 5.50 करोड़, सोमवार को 1.75 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.75 करोड़, गुरुवार को 1.75 करोड़, शुक्रवार को 1.75 करोड़, शनिवार को 3 करोड़, रविवार को 4 करोड़, सोमवार को 1.35 करोड़, मंगलवार को 1.70 करोड़, बुधवार को 1.25 करोड़, और गुरुवार को भी 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया।    

इससे फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे हफ्ते के गुरुवार तक देश भर में 164.30 करोड़ की कमाई कर ली है। 

नई फिल्मों की रिलीज का अब पड़ेगा असर ?

फिल्म ‘भूत बंगला’ का बजट 120 करोड़ का था, लेकिन फिल्म ने अपनी लागत निकालते हुए अब 164.30 करोड़ की कमाई करते हुए अच्छा खास मुनाफा कमा लिया है। फिर सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स से भी फिल्म अच्छी खासी कमाई कर चुकी है। हालांकि आज शुक्रवार को 'पति पत्नी और वो दो' और 'आखिरी सवाल' जैसी 2 नई फिल्में रिलीज हो गई है जिससे बॉक्स ऑफिस पर अब फिल्म की कमाई पर असर पड़ेगा। अब देखते है कि फिल्म 170 करोड़ का तक कारोबार कर सकेगी या नहीं।      

फिल्म की स्टार कास्ट 

फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आकर हिट साबित हुई है। 

इसे भी पढ़ें- Bhooth Bangla BO Day 25: अक्षय कुमार के सामने कोई नहीं टिक पा रहा

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 15 May 2026 at 07:51 IST