Bhooth Bangla BO Day 25: अक्षय कुमार के सामने कोई नहीं टिक पा रहा, कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' को भी निगल गई 'भूत बंगला'

Bhooth Bangla Box Office Collection: फिल्म ‘भूत बंगला’ के 25वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख लग रहा है कि फिल्म अभी थमने वाली नहीं है।

bhooth bangla daadi ki shaadi | Image: bhooth bangla, daadi ki shaadi

Bhooth Bangla Box Office Collection: फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए अब महीना होने वाला है। लेकिन नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद 'भूत बंगला' की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हो रही है। फिल्म ने चौथे हफ्ते के पहले 3 दिन यानि वीकेंड पर 8 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर दिखा दिया कि फिल्म अभी थमने वाली नहीं है। अब फिल्म के 25वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है।    

25वें दिन का कलेक्शन 

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 25वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। अपनी रिलीज के चौथे सोमवार को देश भर में फिल्म के 4,002 शो प्रदर्शित किए गए। 

कपिल शर्मा की फिल्म हुई फ्लॉप 

इस हफ्ते रिलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म 'दादी की शादी' दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 50 लाख का कारोबार किया है। इससे फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले 4 दिन में मात्र 3.95 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस कारण अब 'दादी की शादी' फिल्म फ्लॉप हो गई है।      

 

‘भूत बंगला’ की अभी तक की टोटल कमाई   

भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म की कमाई एक दिन पहले से शुरू हो गई थी। 16 अप्रैल की शाम को देश के कई हिस्सों में फिल्म के पेड प्रिव्यू हुए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।

फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, बुधवार को 3.40 करोड़ और गुरुवार को फिर 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ का कारोबार किया।  

फिर तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़, रविवार को 5.50 करोड़, सोमवार को 1.75 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.75 करोड़, गुरुवार को 1.75 करोड़, शुक्रवार को 1.75 करोड़, शनिवार को 3 करोड़ और रविवार को 4 करोड़ का कलेक्शन किया।    

इससे फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे हफ्ते के सोमवार तक देश भर में 160.10 करोड़ की कमाई कर ली है। 

‘भूत बंगला’ कहां तक जाएगी 

फिल्म ‘भूत बंगला’ का बजट 120 करोड़ का था, लेकिन फिल्म ने अपनी लागत निकालते हुए अब 160.10 करोड़ की कमाई कर ली है। अब फिल्म की कमाई देखते हुए लग रहा है कि फिल्म 170 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर सकती है। 

फिल्म की स्टार कास्ट 

फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आकर हिट साबित हुई है। 

इसे भी पढ़ें- Bhooth Bangla BO Day 24: अक्षय कुमार ने 24वें दिन लगाया हेलीकॉप्टर शॉट, जानिए बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का क्या रहा स्कोर

पब्लिश्ड 12 May 2026 at 08:03 IST