Bhooth Bangla BO Day 24: अक्षय कुमार ने 24वें दिन लगाया हेलीकॉप्टर शॉट, जानिए बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का क्या रहा स्कोर
Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की भले ही सप्ताह भर धीमी रफ्तार रही लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर अच्छी खासी कमाई कर ली है।
Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की भले ही सप्ताह भर धीमी रफ्तार रही लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर अच्छी खासी कमाई कर ली है। इस समय ‘भूत बंगला’ चौथे हफ्ते में है लेकिन अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींचने में फिल्म को कामयाबी मिल रही है। फिल्म ने चौथे हफ्ते के रविवार यानि 24वें दिन को शनिवार से भी ज्यादा की कमाई की।
24वें दिन कितनी कमाई हुई
‘भूत बंगला’ ने 24वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.10 करोड़ की विशुद्ध कमाई की। चौथे हफ्ते के रविवार को देश भर में फिल्म के 4,291 शो प्रदर्शित हुए।
‘भूत बंगला’ ने अब तक कितने कमाए
भूत बंगला यूं तो 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म के 16 अप्रैल की शाम से पेड प्रिव्यू शुरू हो गए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।
फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, बुधवार को 3.40 करोड़ और गुरुवार को फिर 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ का कारोबार किया।
फिर तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़, रविवार को 5.50 करोड़, सोमवार को 1.75 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.75 करोड़, गुरुवार को 1.75 करोड़, शुक्रवार को 1.75 करोड़, शनिवार को 3 करोड़ और रविवार को 4 करोड़ का कलेक्शन किया।
इससे फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे हफ्ते के रविवार तक देश भर में 158.85 करोड़ की कमाई कर ली है।
‘भूत बंगला’ कहां तक जाएगी
फिल्म ‘भूत बंगला’ का बजट 120 करोड़ का था, लेकिन फिल्म ने अपनी लागत निकलते हुए अब 158.75 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई देखते हुए लग रहा है कि फिल्म 170 करोड़ के आस पास का कलेक्शन कर सकती है।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आकर हिट साबित हुई है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 11 May 2026 at 08:03 IST