Bhooth Bangla BO Day 23: अक्षय कुमार ने 23वें दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ा दिया गर्दा, जानिए फिल्म 'भूत बंगला' से अब तक कितने करोड़ों भर लिए झोली में
Bhooth Bangla Box Office Collection: फिल्म ‘भूत बंगला’ अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर कई है। इस वीकेंड के पहले दो दिन में फिल्म ने अच्छा कारोबार कर लिया है।
Bhooth Bangla Box Office Collection: फिल्म ‘भूत बंगला’ अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर कई है। लेकिन बड़ी बात यह है कि नई फिल्में रिलीज होने के बावजूद इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की दर्शकों में दिलचस्पी बनी हुई है। इस वीकेंड के पहले दो दिन में फिल्म ने अच्छा कारोबार कर लिया है। इससे यह साफ है कि फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी रहेगी।
22वें और 23वें दिन कितनी कमाई हुई
‘भूत बंगला’ ने शुक्रवार 22वें दिन तो 1.75 करोड़ की विशुद्ध कमाई की थी। इस दिन देश भर में फिल्म के 3,939 शो दिखाए गए थे। लेकिन 22वें दिन शनिवार को फिल्म ने 3 करोड़ का अच्छा नेट कलेक्शन किया। बता दें कि शनिवार को फिल्म के शो में भी बढ़ोतरी की गई जिससे देश भर में भूत बंगला के कुल 4,115 शो प्रदर्शित किए गए।
‘भूत बंगला’ की अब कितनी कमाई हुई
भूत बंगला यूं तो 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म के 16 अप्रैल की शाम से पेड प्रिव्यू शुरू हो गए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।
फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, बुधवार को 3.40 करोड़ और गुरुवार को फिर 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ का कारोबार किया।
फिर तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़, रविवार को 5.50 करोड़, सोमवार को 1.75 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.75 करोड़, गुरुवार को 1.75 करोड़, शुक्रवार को 1.75 करोड़ और शनिवार को 3 करोड़ का कलेक्शन किया।
इससे फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे हफ्ते के शनिवार तक अब देश भर में 154.75 करोड़ की कमाई कर ली है।
‘भूत बंगला’ क्या होगी सुपरहिट?
फिल्म ‘भूत बंगला’ का बजट 120 करोड़ का था, लेकिन फिल्म ने अपनी लागत निकलते हुए अब 154.75 करोड़ की कमाई कर ली है। इससे फिल्म हिट तो पहले ही हो चुकी है, लेकिन अगर ऐसे ही कमाई जारी रही तो फिल्म सुपरहिट भी हो सकती है।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आकर हिट साबित हुई है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 10 May 2026 at 07:51 IST