Bhooth Bangla BO Day 11: भूत बंगला का खौफ जारी है बॉक्स ऑफिस पर, 11वें दिन की कमाई के बाद हिट हुई अक्षय कुमार की फिल्म

Bhooth Bangla Box Office Collection: भूत बंगला फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का धमाल जारी है। इससे अब अक्षय कुमार की यह फिल्म हिट हो गई है।

Bhooth Bangla is directed by Priyadarshan | Image: X

Bhooth Bangla Box Office Collection: भूत बंगला फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का धमाल जारी है। अब 11वें दिन फिल्म कमाई करते हुए अपनी लागत के बेहद करीब पहुंच गई है। इससे अब अक्षय कुमार की यह फिल्म हिट हो गई है। इस फिल्म से लंबे समय बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी को साथ आने पर सफलता हासिल हुई है। 

11वें दिन कितनी कमाई की 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म भूत बंगला ने दूसरे सोमवार यानि 11वें दिन देश भर में अपने 8,755 शो से 3.65 करोड़ का नेट कारोबार किया। 

अब तक कितनी कमाई हुई 

भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म ने गुरुवार 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ की कमाई की थी। जिसके बाद फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।    

इसके बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़ और सोमवार को 3.65 करोड़ का विशुद्ध कारोबार किया। इससे फिल्म ने अभी तक देश भर में कुल 117.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई भूत बंगला 

'भूत बंगला' का बजट 120 करोड़ का है। फिल्म ने भारत में अब तक कुल 117 करोड़ से ज्यादा का नेट कारोबार कर लिया है। इससे फिल्म सिर्फ अपनी लागत से सिर्फ अब 3 करोड़ दूर है। फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म दूसरे मंगलवार यानि 28 अप्रैल को 3 करोड़ के करीब कमाई कर सकती है। फिर भी किसी कारण फिल्म की कमाई थोड़ी बहुत कम भी हुई तो बुधवार तक फिल्म जरूर 120 करोड़ के बजट को पूरा कर लेगी। फिल्म का कारोबार आने वाले दिनों तक और भी बढ़ेगा जिससे उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लागत निकाल मुनाफा भी कमा लेगी। 

कौन कौन हैं फिल्म में 

फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आई है। 

इसे भी पढ़ें- अक्षय तृतीया के दिन अक्षय कुमार पर खूब बरसी कृपा, Bhooth Bangla ने तोड़े रिकार्ड, बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले करोड़ों

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 28 April 2026 at 10:19 IST