अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय, रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

Bhooth Bangla Advance Booking: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग जारी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। आइए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म कितने करोड़ नोट छाप सकती है।

Follow :  
×

Share


bhooth bangla box office collection day 1 | Image: Instagram

Bhooth Bangla Advance Booking: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ आज यानि 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत का संकेत दे चुकी है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और पहले दिन बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही अब तक 'भूत बंगला' की कितनी हुई एडवांस बुकिंग में कमाई।

एडवांस बुकिंग में कर डाली शानदार कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘भूत बंगला’ के अब तक 1 लाख 29 हजार 690 टिकट बिक चुके हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 3.32 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं ब्लॉक सीट्स को शामिल करने पर यह आंकड़ा करीब 6.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह आंकड़े साफ इशारा कर रहे हैं कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत कर सकती है।

किन राज्यों में सबसे ज्यादा कमाई

एडवांस बुकिंग के मामले में महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे आगे रहे हैं। महाराष्ट्र में फिल्म ने 1.34 करोड़ रुपये और दिल्ली में 1.18 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म को लेकर देशभर में अच्छा खासा क्रेज बना हुआ है।

 

फिल्म को लेकर बना हुआ है बज

सोशल मीडिया पर भी अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। ट्रेलर और टीजर को पहले ही दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। इसका फायदा फिल्म की एडवांस बुकिंग में साफ देखने को मिला है।

‘भूत बंगला’ की स्टारकास्ट और निर्देशन

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आएंगे। इनके साथ राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, तब्बू और मिथिला पालकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मल्टीस्टार कास्ट होने की वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: Anaya Bangar ने बताया लड़की बनने की जर्नी में कितना सहना पड़ा दर्द

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 17 April 2026 at 07:41 IST