अपडेटेड 19 June 2024 at 14:19 IST

सोनाक्षी से पहले इन 2 एक्ट्रेस को दिल दे चुके हैं जहीर इकबाल! वायरल हो गई थीं रोमांटिक तस्वीरें

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा से पहले जहीर इकबाल का नाम और भी कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया है। तो चलिए जानते हैं वो कौन हैं-

जहीर इकबाल की एक्स गर्लफ्रेंड | Image: instagram

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्टर्स सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की अफवाहें इन दिनों जमकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब तो शादी में आने वाले मेहमानों ने भी इन खबरों पर मुहर लगा दी है। इस बीच, फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि जहीर इकबाल हैं कौन और सोना से पहले वह किस किस को दिल दे चुके हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की तरह उनके होने वाले पति भी एक बॉलीवुड एक्टर हैं। जहीर इकबाल ने 2019 में फिल्म ‘नोटबुक’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उसके बाद वह सोनाक्षी के साथ फिल्म ‘डबल XL’ में भी काम कर चुके हैं।

सोनाक्षी सिन्हा से पहले इन लड़कियों को डेट कर चुके हैं जहीर इकबाल!

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बारे में काफी सालों से रिलेशनशिप रूमर्स उड़ रहे थे। अब आखिरकार शादी की खबरों से ये तो पक्का हो गया कि वाकई दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। हालांकि, आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब जहीर का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया हो।

जहीर इकबाल के पहले एक्ट्रेस दीक्षा सेठ के साथ भी लिंकअप रूमर्स उड़े थे जिन्हें 2014 में आई फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' के लिए जाना जाता है। दोनों का ये रूमर्ड रिलेशनशिप खूब सुर्खियों में रहा था। दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी वायरल हो गई थीं। हालांकि, दोनों ने कभी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया।

इसके बाद जहीर का नाम ‘कुछ कुछ होता है’ फेम सना सईद से भी जोड़ा गया। 2018 में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। बाद में जहीर ने कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए सना के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था। अब वह सोनाक्षी को जल्द अपनी पत्नी बनाने के लिए तैयार हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को मुंबई में शादी करने वाले हैं। इस इवेंट में कपल के परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि, सोनाक्षी और जहीर बॉलीवुड कलाकारों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करने की प्लानिंग भी कर रहे हैं।

(images- instagram)

ये भी पढ़ेंः शादी के बाद भी सोनाक्षी को अपने घर रखना चाहते थे शत्रुघ्न? जब कहा था- परमिशन लेकर ही डेट करना

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 19 June 2024 at 14:03 IST