अपडेटेड 10 July 2023 at 20:41 IST

Bawal Song Video: अरिजित की आवाज ऊपर से वरुण-जान्हवी का रोमांटिक अंदाज, 'बवाल' मचा रहा ये गाना

Tumhe Kitna Pyaar Karte Song: फिल्म का नाम है 'बवाल' और आज मूवी का पहला सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है जो सही मायने में बोले तो बवाल मचा रहा है।

Follow :  
×

Share


Varun Dhawan Janhvi Kapoor Bawal Song Tumhe Kitna Pyar Karte. PC: Instagram | Image: self

Bawal Song Tumhe Kitna Pyaar Karte: बॉलीवुड के दो उभरते हुए सितारे वरुण धवन और जान्हवी कपूर पहली बार एक दूसरे के साथ किसी फिल्म में दिखने वाली है। फिल्म का नाम है 'बवाल' और आज मूवी का पहला सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है जो सही मायने में बोले तो बवाल मचा रहा है। 'तुम्हें कितना प्यार करते' गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

बवाल फिल्म का सॉन्ग 'तुम्हें कितना प्यार करते' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस सॉन्ग को रिलीज हुए अभी सिर्फ 5 घंटे हुए हैं और यूट्यूब पर इसे एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। 

'तुम्हें कितना प्यार करते' को मिला दर्शकों का प्यार

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर मूवी पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में निर्माताओं ने इसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया। 'बवाल' को आप 21 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे। 

अरिजित की आवाज, वरुण-जान्हवी का रोमांटिक अंदाज 

'बवाल' फिल्म का रोमांटिक गाना 'तुम्हें कितना प्यार करते हैं' को स्टार सिंगर अरिजित सिंह ने गाया है। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्लो ट्रैक और सैड सॉन्ग में उनसे आगे कोई नहीं है। एक तो अरिजित सिंह की आवाज का जादू, ऊपर से वरुण-जान्हवी की खूबसूरत केमेस्ट्री गाने को चार चांद लगा रही है। 

varun dhawan janhvi kapoor bawal song

(IMAGE: Varun Dhawan and Janhvi Kapoor in Bawal Movie PC: Instagram)

'तुम्हें कितना प्यार करते' का संगीत वीडियो अजय (वरुण धवन) और निशा (जान्हवी कपूर) के बीच आकर्षक रोमांस पर प्रकाश डालता है। यह गीत उनके यादगार क्षणों को कैद करता है जब वे एक साथ यात्रा पर निकलते हैं। शादी और हनीमून के बाद अजय और निशा के रिश्ते में दरार आ जाती है। यह गाना उनके बंधन की जटिलताओं को खूबसूरती से दर्शाता है। 

बवाल एक हिंदी भाषा की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और अर्थस्की पिक्चर्स के तहत साजिद नाडियाडवाला और अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल अप्रैल और अगस्त के बीच विभिन्न देशों में की गई थी। 

यह भी पढ़ें: बाप रे बाप! ATM से पैसे निकालने पहुंचा सांप, खतरनाक Video देखकर सब हो गए हैरान

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 10 July 2023 at 20:41 IST