Batwara 1947 Vs Awarapan 2 BO Day 3: ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ के मंडे टेस्ट की आई बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, जानें कौन हुआ पास और फेल

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection: ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ दोनों फिल्में 17 अगस्त को अपने मंडे टेस्ट से गुजरी। अब इन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ चुकी है।

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 BO Day 3 | Image: batwara 1947, awarapan 2

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection: ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ दोनों फिल्में 17 अगस्त को अपने मंडे टेस्ट से गुजरी। अब इन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ चुकी है। दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में जबरदस्त कटौती आई है। 

सोमवार को कितनी कमाई हुई 

'बंटवारा 1947' ने सोमवार को मात्र 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि फिल्म ने रविवार को 7.25 करोड़ की कमाई की है। तो वहीं फिल्म 'आवारापन 2' ने सोमवार को 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। लेकिन इस फिल्म ने रविवार को 26 करोड़ की बड़ी कमाई की थी। दोनों फिल्मों में सोमवार को भी 'आवारापन 2' अच्छा कारोबार कर गई। इस तरह 'आवारापन 2' कम कमाई करते हुए भी मंडे टेस्ट में पास हो गई है। लेकिन 'बंटवारा 1947' सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई है।  

'आवारापन 2' का कलेक्शन 

आवारापन 2 ने शुक्रवार को पहले दिन ही 22 करोड़ की बड़ी ओपनिंग ली थी। इसके बाद फिर दूसरे दिन शनिवार को 33.75 करोड़, रविवार को 26 करोड़ के बाद अब सोमवार को 9.25 करोड़ की कमाई के साथ अब तक 91 करोड़ की नेट कमाई कर डाली है। इससे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है।    

‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन 

बंटवारा 1947 के कलेक्शन पर गौर करें तो फिल्म ने पहले दिन ही मात्र 5.75 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 13.50 करोड़, रविवार को 7.25 करोड़ और सोमवार को 2 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक सिर्फ 28.50 करोड़ की नेट कमाई की है।  

बंटवारा 1947 की कास्ट 

बंटवारा 1947 में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा हैं। इनके अलावा फिल्म में सनी के बेटे कारण देओल भी हैं। फिल्म का निर्देशन राज कुमार संतोषी और निर्माण आमिर खान ने किया है। 

आवारापन 2 की कास्ट 

आवारापन 2 फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ और निर्माण विशेष भट्ट ने किया है। 

इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह चिपका Spider-Man, अब की बार 400 करोड़ के पार

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 18 August 2026 at 15:18 IST