Batwara 1947 Vs Awarapan 2 BO Day 3: 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन बटा, 'आवारापन 2' सिर्फ 3 दिन में हुई हिट, जानिए दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection: इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ जैसी 2 फिल्में एक साथ रिलीज हुई। लेकिन अब दोनों फिल्मों के पहले वीकेंड कलेक्शन की रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया है।

batwara 1947 vs awarapan 2 | Image: batwara 1947, awarapan 2

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection: इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ जैसी 2 फिल्में एक साथ रिलीज हुई। लग रहा था कि सनी देओल की फिल्म ' 'बंटवारा 1947' आजादी के महोत्सव के सही अवसर पर रिलीज हुई है और फिल्म सुपर हिट हो जाएगी। जबकि इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 से कोई खास उम्मीद नहीं लग रही थी। लेकिन दोनों फिल्मों के पहले वीकेंड कलेक्शन की रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया है। 

पहले वीकेंड में किसने मारी बाजी 

बंटवारा 1947 और आवारापन 2 दोनों फिल्में शुक्रवार 14 अगस्त को रिलीज हुई थीं।  बंटवारा 1947 ने पहले दिन मात्र 5.75 करोड़ की ओपनिंग ली। जबकि  आवारापन 2 ने पहले दिन ही 22 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन कर दिखाया। फिर दूसरे दिन 15 अगस्त को  बंटवारा 1947 ने 13.50 करोड़ लेकिन आवारापन 2 ने 33.75 करोड़ की बड़ी कमाई की। इसके बाद तीसरे दिन रविवार को  बंटवारा  1947 ने 7.25 करोड़ और  आवारापन 2 ने 26 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया।            

इससे पहले 3 दिन में बंटवारा 1947 ने जहां सिर्फ 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं आवारापन 2 ने  81.75 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया है। 

आवरापन 2 हुई हिट

गौरतलब है कि  आवारापन  2 का बजट मात्र 45 करोड़ का है जबकि फिल्म सिर्फ 3 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 81.75 करोड़ की कमाई कर हिट फिल्म साबित हो गई है। जबकि बंटवारा 1947 करीब 150 करोड़ के बजट में बनी है लेकिन फिल्म 3 दिन में सिर्फ 26.50 करोड़ की कमाई की है। इससे ऐसी उम्मीद अब कम ही लगती है कि फिल्म आगे कोई बड़ा कलेक्शन कर पाएगी। 

बंटवारा 1947 की कास्ट 

बंटवारा 1947 में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा हैं। इनके अलावा फिल्म में सनी के बेटे कारण देओल भी हैं। फिल्म का निर्देशन राज कुमार संतोषी और निर्माण आमिर खान ने किया है। 

आवारापन 2 की कास्ट 

आवारापन 2 फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ और निर्माण विशेष भट्ट ने किया है। 

इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह चिपका Spider-Man, अब की बार 400 करोड़ के पार

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 17 August 2026 at 13:45 IST