Bandar Box Office Collection Day 3: बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी रफ्तार, वीकेंड पर भी नहीं दिखा कोई बड़ा करिश्मा
Bandar Box Office Collection Day 3: बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की बॉक्स ऑफिस कमाई सुस्त पड़ गई है। वीकेंड पर भी इस फिल्म ने कोई बड़ा करिश्मा नहीं दिखा पाया है। आइ जानते हैं टोटल कलेक्शन।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Bandar Box Office Collection Day 3: बॉबी देओल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म टबंदर' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का मुकाबला पेद्दी और है जवानी तो इश्क होना है जैसी फिल्मों से रहा है। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से काफी तारीफें तो मिली हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मामले में फिल्म अब तक उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही थी और वीकेंड के बावजूद यह टिकट खिड़की पर कोई बड़ी हलचल नहीं मचा पाई है। आइए जानते हैं कि कमाई सुस्त होने के बाद भी बॉबी देओल की फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
फिल्म की टोटल कमाई
फिल्म को देखने वाले दर्शक इसके अभिनय की काफी तारीफ कर रहे हैं। कुछ समीक्षकों ने तो इस क्राइम ड्रामा में बॉबी देओल के काम को उनके करियर का बेहतरीन प्रदर्शन बताया है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं का मानना है कि वे शुरू से ही ओपनिंग वीकेंड पर बहुत ज्यादा कमाई की उम्मीद नहीं कर रहे थे। उनका मानना है कि फिल्म धीरे-धीरे लोगों के बीच चर्चा और प्रशंसा के माध्यम से अपनी पहचान बनाएगी। आंकड़ों की बात करें तो अनुराग कश्यप की इस फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन इसने 15 लाख रुपये का कारोबार किया। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार की तुलना में रविवार को 5.3 प्रतिशत की बढ़त हासिल करते हुए तीसरे दिन करीब 1 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही भारत में फिल्म का तीन दिनों का कुल नेट कलेक्शन 2.45 करोड़ रुपये हो गया है।
क्या होगा 'बंदर' का अगला पड़ाव
2.45 करोड़ की कमाई के साथ ही इस फिल्म ने अनुराग कश्यप की पिछली रिलीज ‘निशांची’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘निशांची’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। अब फिल्म जगत के जानकारों को उम्मीद है कि 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रियाओं के बाद, बॉबी देओल की इस फिल्म को सोमवार से सिनेमाघरों में कुछ और शो मिल सकते हैं।
फिल्म के बारे में
यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म का निर्माण सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स के बैनर तले अनुराग कश्यप, निखिल द्विवेदी, शिवी पंडित और गौरी पंडित ने मिलकर किया है। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 8 June 2026 at 11:36 IST