अपडेटेड 18 March 2024 at 18:42 IST

'लिखकर देता हूं, तुम्हारे पापा का..', बादशाह ने उड़ाया Honey Singh का मजाक, लोग बोले- लफड़ा होना तय

Viral: बादशाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कॉन्सर्ट में हनी सिंह का मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


हनी सिंह vs बादशाह | Image: Instagram

Badshah vs Honey Singh: हनी सिंह और बादशाह दोनों ही इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर हैं। इनके तमाम गानों ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया है। हालांकि दोनों सिंगर के गानों के साथ ही सुर्खियों में रहता है इनके बीच का विवाद।

हनी सिंह और बादशाह के बीच रार काफी पुरानी है। दोनों को अक्सर ही एक दूसरे पर टिप्पणी करते हुए देखा गया है। अब दोनों सिंगर के बीच का विवाद एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। वजह है बादशाह का एक कॉन्सर्ट में हनी सिंह का मजाक उड़ाना।

बादशाह ने उड़ाया हनी सिंह का मजाक

जी हां, बादशाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कॉन्सर्ट में हनी सिंह का मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा मामला कुछ ऐसा है कि बादशाह एक शो में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान दर्शकों की भीड़ में हनी सिंह के भी कुछ फैंस शामिल थे। बादशाह के सामने कुछ फैंस हनी सिंह का नाम लेने लगे, जिस पर सिंगर ने जवाब दिया।

वायरल वीडियो में कुछ लोगों को जोर-जोर से हनी सिंह का नाम लेते सुना जा सकता है। इसके बाद बादशाह कहते हैं, "तुम भी आए हुए हो क्या? एक पेन और पेपर देना, गिफ्ट लाया हूं तुम्हारे लिए, कुछ लिरिक्स लिखकर दे देता हूं, पापा का कमबैक हो जाएगा तुम्हारे।"

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

बादशाह के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग हनी सिंह के फेवर में कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ ने बादशाह की भी साइड की। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि इसे देखकर लगता है कि दोनों के बीच लफड़ा होने वाला है।

बादशाह को किया ट्रोल

वहीं, इस दौरान कई लोग बादशाह को ट्रोल भी करते नजदर आए। एक यूजर ने कहा, "हनी सिंह एक लीजेंड थे, जब वह अपने पीक पर थे, तो उनके आसपास कोई नहीं था। बादशाह भले ही उन्हें रोस्ट कर लें लेकिन हनी सिंह ने जो हासिल किया उसका 10% भी हासिल नहीं कर सकते।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "पहले ये खुद तो लिरिक्स सीख लें।"

यह भी पढ़ें: बेटी के बचपन को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, बोले- आज परिवार को एक टेबल पर देखकर…

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 March 2024 at 18:42 IST