Udta Teer Review: चौंकाने वाले ट्विस्ट, कन्फ्यूजन और भरपूर मसाला! आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' देख थिएटर्स में झूमे दर्शक, X पर आ गए रिव्यू

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' आखिरकार थिएटर में रिलीज हो चुकी है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म देखने के बाद दर्शकों का रिव्यू भी सामने आ गया है।

उड़ता तीर रिव्यू | Image: Instagram

Udta Teer Review: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मच अवेटेड फिल्म 'उड़ता तीर' आज, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में जासूसी मिशन, पहचान का झोल और कहानी में कॉमेडी का तड़का है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। फिल्म देखकर निकले दर्शकों से शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं। 

'उड़ता तीर' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। इसमें आयुष्मान खुराना बिलाल अहमद की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जबकि सारा अली खान यामिनी के किरदार में हैं। फिल्म में आयुष्मान एक पाकिस्तानी जासूस बने हैं, जो अपनी असली पहचान भूलकर खुद को भारतीय अफसर समझने लगते हैं। कहानी का ये पार्ट फिल्म को बेहद मजेदार बनाता है।

दर्शकों ने X पर दिए रिव्यू

ऐसे में कई यूजर्स फिल्म देखने के बाद X पर अपने-अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स को गंभीर विषय को कॉमेडी में बदलने वाला आइडिया दिलचस्प लगा, तो वहीं कुछ को बिलाल की देशभक्ति और अशफाक की मजबूरी वाला पार्ट पसंद आया।

यूजर्स ने की सारा अली खान की तारीफ

फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘उड़ता तीर: सारा अली खान ने यामिनी के किरदार में एक प्रभावशाली और सहज अभिनय किया है। उन्होंने अपने किरदार में जान डाल दी है और वे फिल्म का भावनात्मक आधार बनी हैं।’

उड़ता तीर में ट्विस्ट, कन्फ्यूजन और भरपूर मसाला

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक हटके देशभक्ति वाली मनोरंजक फिल्म, जिसमें आपको मिलेंगे चौंकाने वाले ट्विस्ट, मजेदार कन्फ्यूजन और भरपूर बॉलीवुड मसाला! #आयुष्मान खुराना ने शानदार काम किया है, लेकिन राहुल बोस ने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से सबका दिल जीत लिया। आकाश कौशिक ने सिचुएशनल कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन और देशभक्ति का एक मजेदार मिश्रण पेश किया है।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं फिलहाल उड़ता तीर देख रहा हूं।'

October 23, 2026

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त बज बना हुआ है, जिसकी कहानी बेहद सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं, जो 'बिलाल अहमद' नाम के एक पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ उनके दोस्त 'अशफाक' के रोल में सुहैल नैय्यर नजर आ रहे हैं, जो एक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव है। ये दोनों भारत के खिलाफ एक बड़ी साजिश रचने और देश को भारी नुकसान पहुंचाने के खतरनाक मिशन पर सरहद पार से आते हैं। अपने इस नापाक मकसद को अंजाम देने के लिए दोनों चालाकी से भारतीय काउंटर टेररिज्म स्क्वॉड (CTS) में घुसपैठ कर लेते हैं। यहां बिलाल अपनी पहचान बदलकर ऑफिसर 'विक्रांत' बन जाता है, जबकि अशफाक 'ध्रुव' नाम से इस यूनिट में अपनी जगह पक्की कर लेता है।

इसी मिशन के तहत बिलाल डिफेंस मिनिस्ट्री में काम करने वाली यामिनी (सारा अली खान) को अपने प्यार के जाल में फंसाता है, ताकि उसका इस्तेमाल कर अपने मकसद को पूरा कर सके। कहानी में सबसे बड़ा और रोमांचक मोड़ तब आता है, जब एक भयानक हादसे में बिलाल की याददाश्त पूरी तरह चली जाती है। याददाश्त खोने के बाद वो ये भूल जाता है कि वह एक पाकिस्तानी जासूस है और खुद को सचमुच एक सच्चा भारतीय अफसर 'विक्रांत' समझने लगता है। इसके बाद उस पर देशभक्ति का ऐसा जुनून सवार होता है कि वह भारत की रक्षा के लिए अपनी जान दांव पर लगा देता है। वह अनजाने में अपने ही देश के मिशन को नाकाम करते हुए भारत में सक्रिय पाकिस्तानी आतंकियों को एक-एक कर पकड़वाने में जुट जाता है। यह दिलचस्प तड़का फिल्म को एक अनोखे और हाई-वोल्टेज ड्रामा में बदल देता है, जहां एक दुश्मन ही भारत का सबसे बड़ा रक्षक बन जाता है। इस दौरान बिलाल (आयुष्मान) के दोस्त अशफाक की मजबूरी देखने लायक होती है। फिल्म की आगे की कहानी जानने के लिए आपको नजदीकी सिनेमाघरों का रुख करना होगा। 

यह भी पढ़ें: Daler Mehndi Row: मंत्री जी से माफी की मांग पर अड़े मीका सिंह, बोले- फ्री में शो करने को तैयार लेकिन...; CM धामी ने फोन पर की बात

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 23 October 2026 at 11:37 IST