Awarapan 2 Vs Batwara 1947 BO Day 5: बॉक्स ऑफिस में 5 दिन के अंदर ही इमरान हाशमी ने ठोकी सेंचुरी, सनी पाजी इस बार रह गए कोसो दूर

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection: ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ दोनों फिल्मों को रिलीज हुए अब 5 दिन पूरे हो गए हैं। इसी के साथ 5 दिन के अंदर दोनों फिल्मों की स्थिति बिल्कुल साफ हो गई है।

Is Awarapan 2 Averting Clash With Sunny Deol's Batwara 1947? | Image: Instagram

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection: ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ दोनों फिल्मों को रिलीज हुए अब 5 दिन पूरे हो गए हैं। इसी के साथ 5 दिन के अंदर दोनों फिल्मों की स्थिति बिल्कुल साफ हो गई है। मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ ने 100 करोड़ कमा कर सेंचुरी मार ली है तो वहीं ‘बंटवारा 1947’ हाफ सेंचुरी से भी कोसो दूर चल रही है। इस तरह इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ फिल्म सुपर हिट और ‘बंटवारा 1947’ फ्लॉप हो गई है। 

मंगलवार को कितनी कमाई हुई 

'आवारापन 2' फिल्म ने मंगलवार को 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया है जबकि 'बंटवारा 1947' मंगलवार को भी मात्र 2.25 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है। यहां यह भी बता दें कि मंगलवार को 'आवारापन 2' के 11,060 शो प्रदर्शित हुए तो वहीं 'बंटवारा 1947' के सिर्फ 6,608 शो ही प्रदर्शित हो सके।   

'आवारापन 2' का कलेक्शन 

आवारापन 2 ने अपनी रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 22 करोड़ की बड़ी ओपनिंग ली थी। फिर शनिवार को 33.75 करोड़, रविवार को 26 करोड़, सोमवार को 9.25 करोड़ और अब मंगलवार को 9.75 करोड़ की कमाई के साथ ही 'आवारापन 2' ने 100.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।  

‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन 

'बंटवारा 1947' ने पहले दिन 5.75 करोड़ की हल्की ओपनिंग ली थी। फिर शनिवार को फिल्म ने 13.50 करोड़, रविवार को 7.25 करोड़, सोमवार को 2 करोड़ और मंगलवार को 2.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ अभी तक 'बंटवारा 1947' सिर्फ 30.75 करोड़ की ही नेट कमाई कर पाई है।  

बंटवारा 1947 की कास्ट 

बंटवारा 1947 में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा हैं। इनके अलावा फिल्म में सनी के बेटे कारण देओल भी हैं। फिल्म का निर्देशन राज कुमार संतोषी और निर्माण आमिर खान ने किया है। 

आवारापन 2 की कास्ट 

आवारापन 2 फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ और निर्माण विशेष भट्ट ने किया है। 

इसे भी पढ़ें- ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ के मंडे टेस्ट की आई बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 19 August 2026 at 07:37 IST