Awarapan 2 Vs Batwara 1947: 7वें दिन इमरान हाशमी ने बॉक्स ऑफिस पर लगाया छक्का, ‘बंटवारा 1947’ का हुआ बुरा हाल

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection: ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ दोनों फिल्मों को रिलीज हुए अब एक हफ्ता पूरा हो गया है। अब सातवें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ गई है आईये जानते हैं दोनों फिल्में अब कहां तक पहुंची।

awarapan & batwara 1947 | Image: vishesh films & aamir khan productions

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection: ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ दोनों फिल्मों को रिलीज हुए अब एक हफ्ता पूरा हो गया है। रिलीज के पहले दिन से लेकर पूरे हफ्ते भर जहां ‘बंटवारा 1947’ दर्शक तलाशती रही तो वहीं ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर के सुपर हिट हो गई। अब सातवें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ गई है आईये जानते हैं दोनों फिल्में अब कहां तक पहुंची। 

गुरुवार का कलेक्शन  

फिल्म 'आवारापन 2' ने गुरुवार 20 अगस्त को 6 करोड़ की नेट कमाई की है। यह कलेक्शन 7वें दिन देशभर में प्रदर्शित 10,832 शो से आया। तो वहीं दूसरी ओर गुरुवार को 'बंटवारा 1947' ने 1.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। सातवें दिन इस फिल्म के देशभर में 5,930 शो प्रदर्शित हुए। 

'आवारापन 2' का कुल कलेक्शन 

आवारापन 2 ने अपनी रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 22 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 33.75 करोड़, रविवार को 26 करोड़, सोमवार को 9.25 करोड़, मंगलवार को 9.75 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब फिल्म ने 113.50 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।  

‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन 

‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ की बेहद हल्की ओपनिंग के बाद शनिवार को 13.50 करोड़, रविवार को 7.25 करोड़, सोमवार को 2 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.50 करोड़ और गुरुवार को 1.35 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक सिर्फ 33.60 करोड़ की नेट कमाई की है। 

बंटवारा 1947 की कास्ट 

बंटवारा 1947 में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा हैं। इनके अलावा फिल्म में सनी के बेटे कारण देओल भी हैं। फिल्म का निर्देशन राज कुमार संतोषी और निर्माण आमिर खान ने किया है। 

आवारापन 2 की कास्ट 

आवारापन 2 फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ और निर्माण विशेष भट्ट ने किया है। 

इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस में 5 दिन के अंदर ही इमरान हाशमी ने ठोकी सेंचुरी

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 21 August 2026 at 09:59 IST