Awarapan 2 Box Office Day 8: बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई ‘आवारापन 2’, जानिए 8वें दिन के साथ अब तक कितने करोड़ बटोरे
Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इसके साथ ही 'आवारापन 2' के 8वें दिन की भी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। आईये जानते हैं फिल्म ने 8वें दिन कितनी कमाई की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अब अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। इसके साथ ही 'आवारापन 2' के 8वें दिन की भी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। आईये जानते हैं फिल्म ने 8वें दिन कितनी कमाई की है।
दूसरे शुक्रवार कितनी कमाई की
'आवारापन 2' ने शुक्रवार 21 अगस्त को देश भर में 5.50 करोड़ की नेट कमाई की है। यह कलेक्शन फिल्म के 9,858 शो से आया है।
'आवारापन 2' ने अब तक कितनी कमाई की
आवारापन 2 ने अपनी रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 22 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 33.75 करोड़, रविवार को 26 करोड़, सोमवार को 9.25 करोड़, मंगलवार को 9.75 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़, गुरुवार को 6 करोड़ और अब दूसरे शुक्रवार को 5.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक बॉक्स ऑफिस पर 119 करोड़ की नेट कमाई की है।
फिल्म हिट या फ्लॉप हुई ?
बता दें कि फिल्म ‘आवारापन 2’ का बजट सिर्फ 45 करोड़ का है। लेकिन फिल्म ने अब तक 119 करोड़ के कलेक्शन के साथ अपनी लागत के दुगना से भी ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इससे यह फिल्म मोटी कमाई कर के सुपर हिट हो गई है। फिल्म की कमाई अभी भी जारी है और अब वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर उछाल भी आ सकता है।
इमरान हाशमी पहुंचे 100 करोड़ क्लब में
इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'आवारापन 2' के जरिए अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुके हैं। इससे पहले इमरान की कोई भी फिल्म 100 करोड़ की कमाई नहीं कर पाई थी।
आवारापन 2 की कास्ट
आवारापन 2 फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ और निर्माण विशेष भट्ट ने किया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 22 August 2026 at 09:29 IST