Awarapan 2 हुई सुपर हिट, 45 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले 140 करोड़
Awarapan 2 Box Office Collection: फिल्म ‘आवारापन 2’ अब वर्ष 2026 की एक सुपर हिट फिल्म बन गई है। इसी के साथ फिल्म के 11वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी पेश हो गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Awarapan 2 Box Office Collection: फिल्म ‘आवारापन 2’ अब वर्ष 2026 की एक सुपर हिट फिल्म बन गई है। इसी के साथ फिल्म के 11वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी पेश हो गई है। बता दें कि 11वां दिन फिल्म के लिए दूसरा मंडे टेस्ट था।
11वें दिन का कलेक्शन
'आवारापन 2' ने 11वें दिन देश भर में 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। दूसरे सोमवार को फिल्म के 11,344 शो प्रदर्शित हुए। बता दें कि अपनी रिलीज के बाद से अब तक यह फिल्म का सबसे कम कलेक्शन है।
'आवारापन 2' की कुल कमाई
आवारापन 2 ने अपनी रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 22 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 33.75 करोड़, रविवार को 26 करोड़, सोमवार को 9.25 करोड़, मंगलवार को 9.75 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ का कलेक्शन हुआ था।
फिर अब दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.50 करोड़, शनिवार को 8.25 करोड़, रविवार को 8.75 करोड़ और सोमवार को 2.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक कुल 139 करोड़ की कमाई हो चुकी है।
दूसरा मंडे टेस्ट भी किया पास
‘आवारापन 2’ फिल्म ने भले ही दूसरे सोमवार को 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, लेकिन फिर भी यह फिल्म अपने दूसरे मंडे टेस्ट में सफल हो गई है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फिल्म का बजट मात्र 45 करोड़ का है जबकि 'आवारापन 2' ने अब करीब 140 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।
गौरतलब है कि फिल्म के पहले भाग ‘आवारापन’ ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 7.76 करोड़ की नेट कमाई की थी। जबकि फिल्म ‘आवारापन 2’ अब तक 139 करोड़ कमा कर पिछली फिल्म की तुलना में बहुत आगे निकल चुकी है।
आवारापन 2 की कास्ट
आवारापन 2 फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ और निर्माण विशेष भट्ट ने किया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 25 August 2026 at 10:30 IST