अपडेटेड 31 January 2023 at 14:24 IST

Athiya Shetty की संगीत वाली ड्रेस पर आया लोगों का दिल, लखनऊ का कनेक्शन जान हो जाएंगे हैरान

Athiya Shetty Viral Pictures: अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को एक हफ्ता बीत चुका है। इसके बावजूद दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की कई अनदेखी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

PC: @athiyashetty/Instagram | Image: self

Athiya Shetty Viral Pictures: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) की शादी को एक हफ्ता बीत चुका है। इसके बावजूद दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की कई अनदेखी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी कड़ी में अथिया की संगीत नाइट से एक तस्वीर सामने आई है जहां उन्हें व्हाइट पैंटसूट (White Pantsuit) में कहर ढहाते देखा जा सकता है। 

'हीरो' स्टार की संगीत नाइट से एक तस्वीर (Athiya Shetty Viral Pictures) वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने व्हाइट कोरसेट टॉप को मैचिंग पैंट और ओवरसाइज्ड ब्लेजर के साथ कैरी किया है। उनके आउटफिट में लखनवी ट्विस्ट भी दिया गया है जो निखर कर आ रहा है। इस पैंट सूट में आइवरी चिकनकारी का वर्क हुआ है। उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ डायमंड हूप्स और व्हाउट स्निकर्स पहनें। कुल मिलाकर एक्ट्रेस अपने इस लुक से जलवा बिखेर रही हैं। 

यह भी पढ़ें: Athiya Shetty के संगीत पर पिता Suniel ने दिल खोलकर किया डांस, बेटी के लिए लिखा इमोशनल नोट

न्यूली वेड दुल्हनियां अपने इस लुक से फैंस को फैशन गोल दे रही हैं। उनके इस लुक को खूब पसंद भी किया जा रहा है। 

गौरतलब है कि शादी के बाद अथिया को पति केएल राहुल के साथ हाल ही में बांद्रा में स्पॉट किया गया। दोनों इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए। हालांकि दोनों इस दौरान पैपराजी को पोज देने से बचते नजर आए। लेकिन फिर बार-बार रिक्वेस्ट करने पर कपल ने पोज दिए। दोनों की जोड़ी को फैंस आशीर्वाद और बेहद प्यार दे रहे हैं। 

अथिया ने अपनी शादी के दिन बेहद ही प्यारा पिंक पेस्टल कलर का लहंगा पहना था जिसमें चिकनकारी और जाल का वर्क हो रखा था। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को मिनिमल जूलरी और मेकअप के साथ कंप्लीट किया। 

इसके अलावा क्रिकेटर की पत्नी ने हल्दी सेरेमनी के लिए अनारकली सूट पहना था जिसमें कढ़ाई का काम हुआ था। इस लुक ने भी फैंस को दीवाना बना दिया। 

वहीं एक्ट्रेस ने मुहुर्तम सेरेमनी के लिए पारंपारिक आउटफिट कैरी किया। उन्होंने इस रस्म दौरान कांजीवरम साड़ी पहनी थी । उनके इस ट्रेडिशनल लुक ने उनके चाहनेवालों का मन मोह लिया। 

अथिया ने अपने मेंहदी फंक्शन के लिए येलो चिकनकारी लहंगा पहना था जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थीं। उन्होंने अपने इस लुक को नानी की ईयररिंग संग कंप्लीट किया। 

आईपीएल के बाद होगा कपल का रिसेप्शन

बता दें कि राहुल और अथिया ने 23 जनवरी 2023 को सात फेरे लिए। सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में शादी की सभी रस्में और समारोह संपन्न हुए। केवल परिवार के लोग, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त ही समारोह में शामिल हुए। सभी फंक्शन में नो मोबाइल पॉलिसी रखी गई थी। सुनील शेट्टी ने फेरे हो जाने के बाद बताया था कि आईपीएल के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिसेप्शन में 3 हजार मेहमान शामिल होंगे, जिनमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक की कई महान हस्तियां शामिल होंगी। 

यह भी पढ़ें: शादी के बाद पहली बार साथ में स्पॉट हुए Athiya और Rahul, सिंपल लुक देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 31 January 2023 at 14:20 IST