अपडेटेड 1 February 2023 at 06:50 IST

Athiya Shetty के भाई Ahan ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, रेड ड्रेस में नजर आईं KL Rahul की दुल्हनिया

Athiya Shetty KL Rahul: अहान शेट्टी ने बहन अथिया की शादी से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं।

PC: @ahan.shetty/Instagram | Image: self

Athiya Shetty KL Rahul: टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी की, जिसमें उनके परिवारवाले और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। कपल की शादी खंडाला में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के लैविश बंगले में हुई।

शादी के बाद से ही दोनों की लेटेस्ट तस्वीरें (Latest Photos from Athiya Shetty Wedding) सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अथिया और उनके भाई अहान शेट्टी लगातार शादी और रस्मों से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में अहान ने बहन की शादी की कई तस्वीरें शेयर कीं। इसमें परिवार की तस्वीरें भी साथ में देखने को मिली। 

दरअसल अहान शेट्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शादी समारोह से जुड़ी कुछ फोटोज शेयर की हैं। अहान ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हम।' अहान ने जो पहली फोटो डाली है वो मुहूर्तम समारोह की है। तस्वीर में अथिया अपनी मां माना शेट्टी, पिता सुनील शेट्टी और भाई अहान शेट्टी के साथ नजर आ रही हैं। सभी के चेहरों पर प्यारी सी मुस्कान बिखरी हुई है। पूरा परिवार पेड़ के नीचे पोज देते दिखाई दे रहा है। अथिया इस दौरान कांजीवरम साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं उनके पिता सुनील शेट्टी ब्लू कलर के कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आ रहे हैं। रेड एंड व्हाइट कलर की साड़ी में माना शेट्टी भी बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं अहान आइवरी कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं।

वहीं एक और फोटो में अथिया और अहान एक दूसरे के साथ खड़े दिख रहे हैं। इस तस्वीर में अथिया रेड कलर के अनारकली सूट में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने हैवी इयररिंग्स पहने हुए हैं। साथ ही उनके चेहरे पर प्यारी सी स्माइल उनके लुक में चार चांद लगा रही है। वहीं अहान शेट्टी कुर्ते में काफी हॉट दिख रहे हैं। 

आईपीएल के बाद होगा कपल का रिसेप्शन

बता दें कि राहुल और अथिया ने 23 जनवरी 2023 को सात फेरे लिए। सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में शादी की सभी रस्में और समारोह संपन्न हुए। केवल परिवार के लोग, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त ही समारोह में शामिल हुए। सभी फंक्शन में नो मोबाइल पॉलिसी रखी गई थी। सुनील शेट्टी ने फेरे हो जाने के बाद बताया था कि आईपीएल के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिसेप्शन में 3 हजार मेहमान शामिल होंगे जिनमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक की कई महान हस्तियां होंगी। 

यह भी पढ़ें: Athiya Shetty की संगीत वाली ड्रेस पर आया लोगों का दिल, लखनऊ का कनेक्शन जान हो जाएंगे हैरान

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 1 February 2023 at 06:46 IST