खराब फॉर्म में चल रहे KL राहुल ने फैंस को दी खुशखबरी, घर में गुंजेगी किलकारियां; अथिया का आया संदेश
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने ये जानकारी शुक्रवार ( 8 नवंबर) को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर फैंस के साथ ये जानकारी साझा की है।
खराब फॉर्म से जूझ रहे क्रिकेटर के एल राहुल अपने फैंस को जल्दी ही एक खुशखबरी देने वाले हैं। भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी मां बनने वाली हैं और के एल राहुल पिता बनने वाले हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने ये जानकारी शुक्रवार ( 8 नवंबर) को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है। अथिया ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर ये खुशखबरी शेयर की। अथिया ने साल 2025 में अपने मां बनने की खबर को शेयर करते हुए लिखा कि साल 2025 में उनका बच्चा आने वाला है। इसके बाद क्रिकेटर के एल राहुल ने भी अपने सोशल मीडिया पर ये बात साझा कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है।
अथिया शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा, 'साल 2025 में उनका बच्चा इस दुनिया में आने वाला है।' बॉलीवुड एक्ट्रेस और के एल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें जानकारी दी कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर कर टेक्स्ट में लिखा, 'हमारा खूबसूरत आशीर्वाद 2025 में इस दुनिया में आ रहा है। अथिया और राहुल।'
नाना बनेंगे सुनील शेट्टी
वहीं इस खबर के बाद अब ये भी कंफर्म हो गया है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी भी नाना बनने वाले हैं। साल 2023 में क्रिकेटर के एल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी हुई थी। इस शादी में क्रिकेट जगत और बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तिया शामिल हुईं थीं।
5 नवंबर को था अथिया शेट्टी का 32वां बर्थडे
अभी तीन दिन पहले ही 5 नवंबर को अथिया शेट्टी ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति क्रिकेटर के एल राहुल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की थीं। वहीं अथिया के पति के एल राहुल ने अथिया के जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरों में जमकर प्यार लुटाया था। अथिया के पति के एल राहुल ने पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी को अभी 2 साल भी पूरे नहीं हुए हैं। जनवरी 2023 में इस जोड़े ने अपनी शादी रचाई थी।
यह भी पढ़ेंः परिवार संग छुट्टियां मनाने निकलीं Deepika Padukone
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 8 November 2024 at 18:05 IST